सावन माह को उत्तम फलदायी माना जाता है। इस माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही इस माह में जलाभिषेक और रूद्राभिषेक करना उत्तम फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह एक ऐसी महीना माना जाता है। जिसमें भोलेबाबा शीघ्र प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की बड़ी से बड़ी विपदा को दूर कर देते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। अगर कोई जातक मांगलिक है, तो सावन का महीना मांगलिक लोगों के लिए उत्तम फलदायी साबित हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से सावन माह में मांगलिक दोष से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सावन माह में रोजाना भगवान शिव का करें जलाभिषेक
मांगलिक दोष से छुटकारा पाने के लिए सावन माह में रोजाना भगवान शिव का जलाभिषेक जरूर करें। रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, शहद और गंगाजल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मांगलिक दोषों से छुटकारा मिल जाता है और उत्तम फलों की प्राप्ति होती है।
सावन माह में रोजाना करें शिव चालीसा का पाठ
मांगलिक जातक सावन माह में रोजाना शिव चालीसा का पाठ नियमित रूप से करें। ऐसा करने से जातक के ऊपर शिव जी की कृपा बनी रहती है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। शिव चालीसा पढ़ने के लिए एक शांत और एकांत स्थान चुनें। आप उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठकर चालीस का पाठ कर सकते हैं।
सावन माह में रोजाना करें दान-पुण्य
मांगलिक दोष से छुटकारा पाने के लिए सावन माह में रोजाना गुड़, चने, अन्न और दाल का दान आप अपनी इच्छा के अनुसार जरूरमंदों को कर सकते हैं। इससे कुंडली में स्थित मंगल दोष के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: विवाह से पहले 'मंगल दोष' के उपाय, पंडित जी से जानें
सावन माह में करें बेलपत्र के पेड़ की पूजा
सावन माह में मांगलिक दोष से छुटकारा पाने के लिए बेलपत्र के पेड़ की पूजा करें। इससे मांगलिक दोष के अशुभ प्रभावों से बच सकते हैं। बेलपत्र के पेड़ के नीचे आसन बिछाकर बैठ जाएं। पेड़ को जल से धोकर साफ करें।
पेड़ के तने पर रोली और चंदन का तिलक लगाएं। दीपक जलाएं। फूल चढ़ाएं। बेलपत्र के पत्ते तोड़कर शिवलिंग पर चढ़ाएं या पेड़ के नीचे रखें। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
इसे जरूर पढ़ें - कितनी तरह के मांगलिक दोष होते हैं? जानें आपका कौन सा है
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों