Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:31 AM IST

Sawan 2024: सावन में जरूर लगाएं इन स्थानों की परिक्रमा, भगवान शिव का बरसेगा आशीर्वाद

सृष्टि का संचालन सावन में भगवान शिव करते हैं। इसी कारण से सावन में भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग अभिषेक का विशेष महत्व है।    
Updated:- 2024-07-10, 14:56 IST
sawan  parikrama of ganga

सावन का महीना हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सृष्टि का संचालन सावन में भगवान शिव करते हैं। इसी कारण से सावन में भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग अभिषेक का विशेष महत्व है। शास्त्रों और पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावन वो माह है जिसमें भगवान शिव का मात्र श्रद्धापूर्वक लेने भर से जीवन के अक्षत दूर हो जाते हैं और भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। जहां एक ओर सावन में शिव आराधना करना श्रेष्ठ माना गया है वहीं, कुछ ऐसी जगहें हैं जिनकी परिक्रमा सावन माह में लगाने से कई लाभ मिलते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

सावन माह में लगाएं हवन कुंड की परिक्रमा      

sawan  rituals

सावन चातुर्मास के दौरान जब शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इसी कारण से सावन में हवन-अनुष्ठान और पूजा-पाठ ज्यादा से ज्यादा करने के लिए कहा गया है क्योंकि इस आवधि में किया गया पूजा-पाठ या हवन अक्षय फल प्रदान करता है। ऐसे में अगर मंदिर या आपके घर में हवन हो रहा हो तो सावन में उस हवन कुंड की परिक्रमा अवश्य लगाएं।  

यह भी पढ़ें: Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, धन-संपदा से भर जाएगा घर 

सावन माह में लगाएं नंदी प्रतिमा की परिक्रमा 

हर शिवालय में नंदी की प्रतिमा अवश्य स्थापित होती है। जहां एक ओर शिवलिंग पर पूजा करने के बाद नंदी के कान में अपनी प्रार्थना बोलने की परंपरा है तो वहीं, नंदी की प्रतिमा की परिक्रमा भी लगानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नंदी की प्रतिमा की परिक्रमा लगाने से जीवन में आने वाले संकटों को नंदी जी अपने साथ खींच ले जाते हैं।  

यह भी पढ़ें: Sawan Somvar 2024 Shubh Yoga: सावन में इस बार 5 सोमवार पड़ने से हो रहा है इन विशेष शुभ योगों का निर्माण, जानें महत्व

सावन माह में लगाएं गंगा की परिक्रमा 

sawan  traditions

गंगा भगवान शिव की जटाओं में निवास करती हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन में गंगा स्नान करने से व्यक्ति को उसके द्वारा किये गए पापों के फल से छुटकारा मिल जाता है। वहीं, सावन में गंगा की परिक्रमा लगाना भी शुभ माना जाता है। गंगा में 7 डुबकियां लगाना और फिर उसके बाद उसी स्थान पर 7 बार घूमने से गंगा की परिक्रमा लग जाती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर सावन के दौरान किन स्थानों की परिक्रमा लगानी चाहिए और क्या है उन जगहों की परिक्रमा लगाने का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।