हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को महत्वपूर्ण माना गया है। सभी एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो एकादशी के दिन व्रत रखने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आपको बता दें, पौष माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। अब ऐसे में इस दिन विष्णु जी को किन चीजों का भोग लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं केसर हलवा का भोग
सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केसर हलवा का भोग लगाएं। केलर हलवा श्रीहरि को बेहद प्रिय है और इसका भोग लगाने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। इसके अलावा अगर बार-बार आपके काम अटके रहते हैं, तो इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Saphala Ekadashi 2024 Kab Hai: कब है सफला एकादशी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं केले का भोग
सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि केले का भोग लगाने से व्यक्ति को गुरुदोष से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती है। केले का भोग विष्णु जी की कृपा पाने के लिए सबसे आसान तरीका है। ऐसा माना जाता है कि केले के पत्ते पर भगवान विष्णु को भोग लगाने से घर में समृद्धि का वास होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, सभी कार्यों में मिल सकती है सफलता
सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं खीर का भोग
सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केसर वाली खीर का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि केसर खीर का भोग लगाने से व्यक्ति के शीघ्र विवाह के योग बनने लग जाते हैं और भौतिक सुखों में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या आ रही है, तो केसर खीर का भोग लगाने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। भगवान विष्णु की कृपा से आयु और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों