Sakat Chauth Daan 2025: सकट चौथ के दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए?

हिंदू धर्म में सकट चौथ को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की सलामती के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति व्रत रखता है और पूजा-पाठ करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और उत्तम परिणाम भी मिलते हैं। आपको बता दें, इस साल सकट चौथ का व्रत 17 जनवरी यानी आज रखा जाएगा। अब ऐसे में सकट चौथ के दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सकट चौथ के दिन न करें तेल का दान

सकट चौथ के दिन तेल का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि तेल का दान करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही व्यक्ति को शुभ परिणाम भी नहीं मिलते हैं। तेल का दान करने से व्यक्ति को मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं तेल का दान करने से ग्रहदोष का सामना करना पड़ सकता है और व्यक्ति के जीवन में कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है।
सकट चौथ के दिन न करें नुकीली चीजों का दान
सकट चौथ के दिन नुकीली चीजों का दान न करें। ऐसा कहा जाता है कि नुकीली चीजों का दान करने से व्यक्ति को नुकसान झेलना पड़ सकता है। बता दें, हिंदू धर्म में नुकीली चीजों को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि नुकीली चीजें घर में कलह और तनाव पैदा कर सकती हैं। इसलिए, सकट चौथ जैसे शुभ दिन पर इन्हें दान करना अशुभ माना जाता है। आपको बता दें, नुकीली चीजों में नकारात्मकता का प्रभाव अधिक रहता है। इसलिए इस दिन इसका दान करने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - Sakat Chauth 2025: कब है सकट चौथ? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
सकट चौथ के दिन न करें हल्दी का दान
-1726596937347-1736840303559.jpg)
सकट चौथ के दिन हल्दी का दान करने से वैवाहिक जीवन में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और मनचाहे परिणाम नहीं मिलते हैं। इतना ही नहीं, हल्दी सुख-सौभाग्य और शुभता का प्रतीक माना जाता है और इसका दान किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन में शुभता की कमी होने लग सकती है। इसलिए इस दिन हल्दी का दान करने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - Sakat Chauth 2025: सकट चौथ के दिन चंद्रदेव को अर्घ्य किन-किन चीजों से दें?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
- सकट चौथ पर क्या दान नहीं करना चाहिए?
- सकट चौथ के दिन तेल, हल्दी और नुकीली चीजों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
- सकट चौथ पर क्या दान करें?
- सकट चौथ के दिन आप काले तिल, गुड़, घी, नमक और वस्त्रों का दान कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।