रोहिणी व्रत हर महीने में एक बार आता है। यह चंद्रमा के नक्षत्रों पर आधारित होता है। जब चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब यह व्रत किया जाता है। जैन पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में रोहिणी नक्षत्र के आने पर यह व्रत आता है। यह व्रत लगातार तीन, पांच या सात सालों तक किया जाता है। जिस तरह व्रत रखने का विधान हैय़ ठीक वैसे ही व्रत का उद्यापन भी विधि-विधान से किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि रोहिणी व्रत रखने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में इस दिन चंद्रमा की पूजा किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। पूजा के नियम और महत्व क्या है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
रोहिणी व्रत में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
रोहिणी व्रत विधिवत रूप से पूजा करने का विधान है।
इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने का महत्व है।
रोहिणी व्रत के दिन चंद्रमा की पूजा में सफेद चीजों का उपयोग विशेष रूप से करें।
इसे जरूर पढ़ें - साल 2025 में कब रखा जाएगा रोहिणी व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा को मन, शांति और भावनाओं का कारक माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का सबसे प्रिय नक्षत्र है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चंद्रमा की 27 पत्नियों में से रोहिणी उनकी सबसे प्रिय थीं। यही कारण है कि जब चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो यह एक विशेष योग बनता है। चंद्रमा शीतलता और शांति का प्रतीक है। रोहिणी व्रत के दिन चंद्रमा की पूजा करने से मन में शांति आती है और मानसिक तनाव कम होता है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या रोजाना दे सकते हैं चंद्रमा को अर्घ्य?
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।