हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रथ सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो इस दिन पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में इस दिन सूर्यदेव को क्या-क्या चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव को चढ़ाएं काले तिल
रथ सप्तमी का त्योहार सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने और उन्हें जल अर्पित करने का विशेष महत्व होता है। इसी के साथ, काले तिलों को सूर्यदेव को अर्पित करना भी एक प्राचीन परंपरा है। काले तिलों को सूर्यदेव से गहरा संबंध माना जाता है। काले तिलों का दान पितृदोष निवारण के लिए भी किया जाता है। काले तिलों को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव को काले तिल जरूर चढ़ाएं।
रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव को चढ़ाएं गुड़
हिंदू धर्म में सूर्य देव को गुड़ बहुत प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि गुड़ चढ़ाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। गुड़ को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। सूर्य देव भी ऊर्जा के देवता हैं। इसलिए गुड़ चढ़ाने से सूर्य देव की ऊर्जा अपने भक्तों में प्रवाहित होती है। इतना ही नहीं, अगर आपके विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव को गुड़ जरूर चढ़ाएं।
इसे जरूर पढ़ें - घर में जरूर रखें सूर्य देव की मूर्ति, मिल सकते हैं अनगिनत फायदे
रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव को चढ़ाएं शहद
रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव को शहद जरूर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि सूर्यदेव को शहद चढ़ाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा अगर आप स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में शहद का संबंध सभी ग्रहों से है। इसलिए सूर्यदेव को जल देने के दौरान उसमें शहद जरूर डालें। इससे व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Lord Sun Yantra: सोने सा भाग्य चमका सकता है सूर्य यंत्र, जानें महत्व और लाभ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों