Puri Jagannath rath yatra  significance rituals and chariots

Jagannath Rath Yatra 2024: हजार यज्ञों के बराबर मोक्षदायिनी है ये रथ यात्रा, दर्शन मात्र से मिल सकते हैं शुभ फल

अब जगन्नाथ रथ यात्रा निकले में कुछ ही दिन शेष है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-05, 13:21 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से रथ यात्रा आरंभ हो जाता है। वहीं 07 जुलाई से उडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आरंभ होने जा रहा है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ में विराजते हैं। ऐसी मान्यता है कि रथ यात्रा का साक्षात दर्शन करने भर से भक्तों को 1000 गुना यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है। बता दें, रथ यात्रा में, भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और उनकी बहन सुभद्रा की लकड़ी की मूर्तियों को तीन विशाल रथों पर रखा जाता है और शहर की सड़कों पर घुमाया जाता है। लाखों भक्त इन रथों को खींचते हैं और भगवानों के जयकारे लगाते हैं। रथ यात्रा का उल्लेख हिंदू ग्रंथों जैसे महाभारत और स्कंद पुराण में मिलता है। ऐसा माना जाता है कि यह त्योहार 3000 साल से भी अधिक पुराना है। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से रथ यात्रा के महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

रथ यात्रा दर्शन का ज्योतिष महत्व

jagannath rath yatra

धार्मिक ग्रंथों और मान्यताओं के अनुसार, रथ यात्रा का महत्व यज्ञ के समान माना जाता है। रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के प्रति भक्ति और आस्था का प्रतीक है। रथ यात्रा के दौरान ग्रहों की स्थिति विशेष मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस समय भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा पृथ्वी पर भक्तों के दर्शन देने आते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। रथ यात्रा में शामिल होने और भगवान के दर्शन करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

रथ यात्रा के दौरान नवग्रहों की पूजा की जाती है। रथ यात्रा में शामिल होने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है और शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ता है। रथ यात्रा ग्रहों की चाल से जुड़ी होती है। माना जाता है कि रथ यात्रा के दौरान ग्रहों की चाल अनुकूल होती है, जिसका सकारात्मक प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है।

रथ यात्रा के दौरान नक्षत्रों का भी प्रभाव महत्वपूर्ण होता है। रथ यात्रा का मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र के अनुसार निकाला जाता है। रथ यात्रा के दौरान कई शुभ योग बनते हैं, जो लोगों के लिए शुभ फलदायी होते हैं। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति रथ यात्रा में शामिल होता है, उसे 1000 यज्ञों के बराबर पुण्य फल मिलता है। साथ ही व्यक्ति की परेशानियां भी दूर हो जाती है। इसलिए रथ यात्रा के दर्शन अवश्य करें।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Jagannath Rath Yatra 2024 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब होगी शुरू, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और इतिहास

भाई बलभद्र के रथ का महत्व 

भगवान बलभद्र शक्ति और पराक्रम के देवता माने जाते हैं। उनका रथ शक्ति और पराक्रम का प्रतीक है। भगवान बलभद्र को कृषि का देवता भी माना जाता है। उनका रथ कृषि और किसानों का प्रतीक है। भगवान बलभद्र धैर्य और विनम्रता के लिए जाने जाते हैं। उनका रथ इन गुणों का प्रतीक है। भगवान बलभद्र भाईचारे के प्रतीक हैं। उनका रथ भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है।

इसे जरूर पढ़ें -  Jagannath Rath Yatra 2024: कितने दिन तक निकलती है जगन्नाथ रथ यात्रा? जानें प्रत्येक दिवस का महत्व

बहन सुभद्रा के रथ का महत्व 

देवी सुभद्रा शक्ति और शांति की देवी हैं। उनका रथ शक्ति और शांति के संतुलन का प्रतीक है। देवी सुभद्रा मातृत्व और स्नेह का प्रतीक हैं। उनका रथ मां और बच्चों के बीच प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। देवी सुभद्रा रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ और बलराम के साथ यात्रा करती हैं, जो भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है।

भगवान जगन्नाथ के रथ का महत्व 

chariot jagannath yatra

भगवान जगन्नाथ का रथ भगवान विष्णु का प्रतीक है। रथ यात्रा भगवान विष्णु की भक्ति और पूजा का प्रतीक है। रथ यात्रा मोक्ष का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त रथ यात्रा में भाग लेते हैं या रथ को खींचते हैं, उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;