Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:54 PM IST

Pradosh Vrat List March 2026: मार्च के महने में पड़ेंगे 3 प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat List March 2026: जानें मार्च 2026 में पड़ने वाले 3 प्रदोष व्रत की सही तिथि, त्रयोदशी समय और पूजा का शुभ मुहूर्त। 1, 16 और 30 मार्च को शिव आराधना का विशेष संयोग, पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
Updated:- 2026-02-26, 18:11 IST
image

हर नए महीने के शुरू होने से पहले हम आपको उस माह के सभी महत्‍वपूर्ण तीज-त्‍योहार के बारे में बताते हैं। खासतौर पर शिव भक्‍तों के लिए प्रदोष व्रत का महत्‍व कुछ ज्‍यादा ही होता है। आमतौर पर महीने में 2 बार प्रदोष व्रत आते हैं, मगर मार्च में 3 बार प्रदोष व्रत आएंगे।
भगवान शिव को समर्पित यह व्रत कृष्‍ण और शुक्‍ल पक्ष में अलग-अलग तिथियों में मनाए जाते हैं। इस माह त्रयोदशी तिथि 3 बार आएंगी। मध्‍यप्रदेश, उज्‍जैन की पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य मनीष त्रिपाठी से इस विषय पर बात की। वह कहते हैं, "जब किसी महीने में त्रयोदशी तिथि तीन बार आती है, तो वह आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी मानी जाती है और शिव उपासना के लिए विशेष अवसर प्रदान करती है।"

पहला प्रदोष व्रत – 1 मार्च 2026

मार्च महीने का पहला प्रदोष व्रत 1 मार्च को रखा जाएगा। यह व्रत मास की शुरुआत में ही आ रहा है, इसलिए इसे बहुत शुभ माना जा रहा है। इस दिन भक्त प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें। संध्या के समय दीपक जलाकर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करना अत्यंत लाभकारी रहेगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त- 28 फरवरी को सुबह 8 बजकर 43 मिनट पर त्रयोदिशी तिथि लग जाएगी और यह 1 मार्च को शाम 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 1 मार्च को प्रदोष का व्रत रखा जाएगा।

shukra-pradosh-vrat-2026-januarys-last-pradosh-fast-is-being-observed-today

दूसरा प्रदोष व्रत – 16 मार्च 2026

महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 16 मार्च को पड़ेगा। यह तिथि भी शिव आराधना के लिए उत्तम मानी जा रही है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करना शुभ फल देता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त- 16 मार्च को सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर त्रयोदिशी तिथि शुरू होगी और 17 मार्च की सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक यह तिथि बनी रहेगी ऐसे में पूजा के लिए सबसे अच्‍छा मुहूर्त 16 मार्च को शाम 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat List 2026: जनवरी से दिसंबर तक कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत? तिथि सहित पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानें

तीसरा प्रदोष व्रत – 30 मार्च 2026

मार्च का तीसरा और अंतिम प्रदोष व्रत 30 मार्च को मनाया जाएगा। एक ही महीने में तीन बार प्रदोष व्रत आना दुर्लभ योग है, इसलिए इस दिन विशेष पूजा और ध्यान करना और भी अधिक फलदायी रहेगा। जो लोग लंबे समय से किसी समस्या से परेशान हैं, वे इस दिन सच्चे मन से शिव उपासना करें।
पूजा का शुभ मुहूर्त- 30 मार्च को सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर प्रदोष व्रत शुरू होगा और 31 मार्च सूबह 6 बजकर 56 मिनट पर व्रत का समापन होगा। पूजा के लिए सबसे अच्‍छा मुहूर्त 30 मार्च को शाम 6 बजकर 38 मिनट से लेकर 8 बजकर 57 मिनट तक है।

Pradosh-Vrat-2026-1170x747

मार्च 2026 शिव भक्तों के लिए आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप नियमित रूप से प्रदोष व्रत रखते हैं या इस बार शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए श्रेष्ठ अवसर लेकर आया है। उचित तिथि और प्रदोष काल में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।