Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में जरूर खरीदें ये चीजें, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

हिंदू पंचांग के हिसाब से भाद्रपद पूर्णमा से पितृपक्ष का आरंभ हो जातै है और इसका समापन आश्विन मास की अमावस्या तिथि को होता है। आइए इस लेख में पितृपक्ष में किन चीजों का खरीदना शुभ माना जाता है। इसके बारे में जानते हैं। 
Updated:- 2024-08-30, 13:11 IST
Pitru paksha  purchase these things for ancestors Blessings ()

हिंदू पंचांग के हिसाब से भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत हो जाती है और इसका समापन आश्विन मास की अमावस्या तिथि को होता है। पितृपक्ष की अवधि में पिंडदान करना, तर्पण करना, श्राद्ध कर्म करना आदि शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में पूर्वज अपने परिवार के सभी सदस्यों से मिलने के लिए धरती पर आते हैं। वहीं शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि इस दौरान तर्पण और कर्म करने से पितरों को तृप्ति प्राप्त होती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। वैसे तो पितृपक्ष में कोई भी नया सामान खरीदना अशुभ माना जाता है, लेकिन पितरों के लिए खरीदना उत्तम फलदायी माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

पितृपक्ष में खरीदें काला तिल

पितृपक्ष के दौरान काला तिल खरीदना शुभ फलदायी माना जाता है। पितरों के श्राद्ध और तर्पण करने के लिए तिल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। आपको बता दें, भगवान विष्णु को काले तिल बेहद प्रिय है। पितृपक्ष में इसे खरीदने से पितृदोष से छुटकारा मिल जाता है। 

पितृपक्ष में खरीदें जौ 

Which Day is good to donate barley

पितृपक्ष में आप जौ खरीद सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि धरती पर सबसे पहले अन्न में जौ की उत्पत्ति हुई थी। इसे सोने के समान भी माना जाता है। इसलिए पितृपक्ष में जौ खरीदने से धन लाभ होता है। 

पितृपक्ष में खरीदें नए वस्त्र 

पितृपक्ष में नए वस्त्र खरीदना शुभ माना जाता है। आप पितरों के निमित्त नए वस्त्र खरीदें और पितरों को अर्पित करें। इससे पितृ बेहद प्रसन्न होते हैं और सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2024 Kab Hai 2024: कब है पितृपक्ष, जानें श्राद्ध की तिथियां और महत्व

पितृपक्ष में खरीदें चमेली का तेल

शास्त्रों में पितृपक्ष के दौरान चमेली का तेल खरीदना उत्तम फलदायी माना जाता है। साथ ही इसे पितरों को अर्पित अवश्य करना चाहिए। इससे पितृ तृप्त होते हैं और घर-परिवार के लोगों को सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2024 Shradh Niyam: किसका श्राद्ध कौन कर सकता है, जानें पितृ पक्ष से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

पितृपक्ष में खरीदें चावल

पितृ पक्ष में चावल खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। आप श्राद्ध में पितरों के निमित्त कच्चे चावल अर्पित करें। बता दें, तावल को चांदी के समान माना जाता है। इसलिए पितरों को ध्यान करके आप कच्चे चावल का दान कर सकते हैं। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।