Pitra Dosh Ke Upay: पीढ़ियां बीत जाती है पितृ दोष दूर करने में, ये 10 अचूक उपाय दिला सकते हैं मुक्ति

ज्योतिष शास्त्र में मानव जीवन से जुड़े कई प्रकार के दोषों का उल्लेख मिलता है, जिनमें से एक अत्यंत गंभीर दोष है, पितृ दोष। यह दोष तब उत्पन्न होता है जब पूर्वजों का किसी रूप में अपमान या तिरस्कार हुआ हो।
हालांकि यह ज़रूरी नहीं कि यह दोष केवल वर्तमान पीढ़ी की गलतियों के कारण लगे,कई बार पहले की पीढ़ियों द्वारा किए गए अधार्मिक कर्मों का परिणाम भी अगली पीढ़ियों को भुगतना पड़ता है।
इस दोष की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह कई बार पीढ़ियों तक बना रहता है और सामान्य उपायों से हटता नहीं।
इस विषय में उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा बताते हैं, "पिता का ऋण पुत्र को चुकाना पड़ता है, इसलिए उसके कर्मों का प्रभाव भी पुत्र पर आता है। यही कारण है कि पितृ दोष पीढ़ी दर पीढ़ी बना रह सकता है। हालांकि, यदि सही विधि-विधान और श्रद्धा से निवारण किया जाए, तो इस दोष के प्रकोप से मुक्ति संभव है।"
कैसे जाने के आपके ऊपर पितृ दोष है?
नौकरी में कठिनाई, वैवाहिक जीवन में क्लेश, बुरी आदतों में पड़ना, परिवार में मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग बच्चे का जन्म आदि सभी लक्षण बताते हैं कि आपके ऊपर पितृ दोष का प्रभाव है। यदि ऐसा आपके साथ हो रहा हो, तो आपको तुरंत ही इसके निवारण के उपाय करने चहिए ताकि इसके खराब प्रभाव से आपको कम से कम पीड़ा झेलनी पड़े।
इसे जरूर पढ़ें- घर में है पितृ दोष तो इस मंत्र के जाप से करें नाराज पितरों को प्रसन्न
पितृ दोष दूर करने के अचूक उपाय (Pitra Dosh Nivaran Remedies)
- नियमित रूप से आपको अभिजीत मुहूर्त में अपने पितृों के नाम से तर्पण करना चाहिए। इसके लिए आप एक तांबे के लोटे में जल भरे और उसमें तिल डालें। इस जल को सूर्य को अर्पित करें। सूर्य हमारे पितृों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- पितृ पक्ष के दौरान आपको अपने पूर्वजों की तिथि पर श्राद्ध कर्म करना चाहिए। दरअसल, पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज हमारे घर हमसे मिलने आते हैं और यदि हम उनका आदर नहीं करते हैं, तो वह कूपित हो जाते हैं।
- पितृ दोष को कम करने के लिए आपको हर शनिवार को जल में कच्चा दूध मिक्स करके और उसमें काले तिल डालकर पीपल के पेड़ में चढ़ाना चाहिए।
- पितृ दोष को कम करने के लिए आप सोमावार के दिन भगवान शिव पर दूर्वा घास अर्पित करें। ऐसा करने से पितृ दोष कम हो जाता है।
- पितृ दोष का असर कम करना है, तो आपको अपने घर में सभी बड़ों का आदर करना चाहिए और जो भी व्यक्ति आपके पिता या माता की उम्र का हो, उसे विशेष महत्व देना होगा।
- हर शनिवार को शाम के वक्त अपने कुल देवता और कुल देवी को याद कर पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दिया जलाना चाहिए।
- पितृ दोष का प्रभाव कम करना है, तो हर माह अमावस्या के दिन आपको बबूल के पेड़ के नीचे पिता समान व्यक्ति को बैठाकर भोजन करना चाहिए।
- 21 मंगलवार तक आपको हनुमान जी के आगे 11 चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही अपने खराब कर्मों के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए।
- भगवान के मंदिर में आपको मंगल यंत्र रखना चाहिए। मंगल यंत्र आपको कर्ज से मुक्ति, विवाहित जीवन में सुख और पितृदोष के कारण जीवन में आ रही दिक्कतों को कम करता हैं।
- अगर आप पितृ दोष से ग्रसित हैं, तो आपको पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में स्थिरता आएगी।
इसे जरूर पढ़ें- Pitru Paksha Puja Samagri List 2025: क्या है तर्पण और श्राद्ध की संपूर्ण सामग्री सूची?
पितृ दोष केवल एक ज्योतिषीय धारणा नहीं, बल्कि एक ऐसा कर्मफल है जो पीढ़ियों से चला आ सकता है और हमारे जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करता है। इस दोष की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यह सामान्य पूजा-पाठ से दूर नहीं होता, बल्कि इसके लिए विशेष श्रद्धा, नियम और विधिवत उपायों की आवश्यकता होती है। अगर आपको भी लग रहा है कि आपके ऊपर पितृ दोष का प्रभाव है, तो आपको तुरंत ही किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य से संपर्क करना चाहिए और ऊपर बताए गए उपायों को भी अपनाना चाहिए। यह जानकारी पसंद आई हो तो लेख करे शेयर और लाइक करें। अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं। इसी तरह के और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।