Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या के दिन इन उपायों से पितृ दोष से मिल सकता है छुटकारा

(Paush Amavasya 2024) हिंदू धर्म में सभी अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। वहीं पौष माह में आने वाली अमावस्या तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पौष अमावस्या इस साल की पहली अमावस्या है। यह दिनांक 11 जनवरी को है। पौष अमावस्या का दिन पितरों की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष है। उसे पौष अमावस्या के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति को सुख-शांति की भी प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पौष अमावस्या के दिन इस समय करें श्राद्ध (Shradh time on Paush Amavasya 2024)

पितरों का श्राद्ध करने के लिए सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजे तक के बीच का समय उत्तम माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या पर दोपहर के समय पितृ अपने वंशज के बीच आकर उनसे अन्न-जल की उम्मीद करते हैं। ऐसे में इस समय किया गया श्राद्ध कुल 7 पीढ़ियों के पूर्वजों को तृप्त करता है और पूर्वजों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पीपल के पेड़ की जरूर करें पूजा (Must worship Peepal tree 2024)
ऐसी मान्यता है कि पितृ दोष के कारण घर-परिवार में कभी तरक्की नहीं होती है। साथ ही मांगलिक कार्यों में भी बाधाएं उत्पन्न होने लग जाती है। ऐसे में पौष अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में जल के साथ-साथ दूध,चावल, काले तिल (काले तिल के उपाय) मिलाकर अर्पित करें। संध्या के समय पीपल के पेड़ के पास तेल का दीपक जलाएं। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है और पूर्वजों के आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Pitra Dosh: घर में पितृ दोष है तो पितृ पक्ष के दौरान करें ये विशेष उपाय
पौष अमावस्या के दिन करें ये दान (Donate this on Paush Amavasya 2024)
पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए पौष अमावस्या के दिन चावल (चावल के उपाय), दूध, घी, कंबल आदि का दान अवश्य करें। ऐसा कहा जाता है कि इससे पितृ बेहद प्रसन्न हो सकते हैं और वंश वृद्धि भी होती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर में है पितृ दोष तो धारण करें ये रत्न, नाराज पूर्वज हो जाएंगे प्रसन्न
पौष अमावस्या के दिन करें गंगा स्नान (Donate this on Paush Amavasya 2024)

पौष अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। इससे आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है और पूर्वजों को निमित्त तर्पण करने से भी लाभ हो सकता है।
पौष अमावस्या के दिन करें मंत्र जाप (Chant mantra on Paush Amavasya 2024)
पौष अमावस्या के दिन इन मंत्रों का 21 बार जाप करने से लाभ हो सकता है।
- ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।
- ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।
- ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।