Paush Amavasya  remedies to ged rid of kaalsarp dosh

Paush Amavasya 2024 : कुंडली में है कालसर्प दोष, इन उपायों से मिल सकती है मुक्ति

दिनांक 11 जनवरी को पौष अमावस्या है। इस दिन कई ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-01-10, 13:39 IST

(Paush amavasya 2024 remedies to ged rid of kaalsarp dosh) हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल दिनांक 11 जनवरी को पौष अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र में कुंडली में स्थित राहु और केतु के साथ अन्य ग्रहों से बनने वाली विशेष स्थिति से कालसर्प दोष उत्पन्न होता है। कालसर्प दोष उत्पन्न होने के कारण व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लग जाती है। इसलिए अगर उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पौष अमावस्या का दिनब बेहद शुभ माना जाता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

जानें क्या है कालसर्प दोष ? (What is KaalSarp Dosh)

navbharat times

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कुंडली में जब राहु (राहु दोष उपाय) और केतु एक तरफ होते हैं और बाकी ग्रह दूसरी ओर होते हैं, तो कालसर्प दोष बनता है। कुंडली में खासकर 12 तरह के कालसर्प दोष बताए गए हैं, लेकिन इनकी संख्या अधिक होती है। 

कालसर्प दोष के क्या है संकेत?  (What are the signs of Kaalsarp Dosh?)

  • अगर जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष है, उसे सपने में सांप दिखाई देता है और इतना ही नहीं, अपनी मृत्यु के संकेत भी सपने में मिलते हैं। 
  • कालसर्प दोष के कारण करियर में व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां आने लग जाती है। साथ ही नौकरी और बिजनेस में परेशानियां बढ़ने लग जाती है। 
  • कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति को संतान से जुड़ी समस्याएं होने लग जाती है। 
  • कालसर्प दोष के कारण वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रहता है। 
  • कालसर्प दोष से मानसिक परेशानियां बढ़ने लग जाती है। 

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें- Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या के दिन इन‌ उपायों से पितृ दोष से मिल सकता है छुटकारा

कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय (Remedies to get rid of Kaalsarp Dosh)

pic

  • पौष अमावस्या के दिन नवग्रह की शांति के लिए और राहु-केतु की शांति के लिए पूजा-पाठ करना चाहिए। इसके अलावा भगवान शिव की पूजा मुख्य रूप से करें। इससे आपको लाभ हो सकता है। 
  • कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए चांदी के नाग-नागिन के दो जोड़े बनवाएं। पौष अमावस्या के दिन भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) की विधिपूर्वक पूजा करें और उन्हें एक नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाएं। साथ ही दूसरा जोड़ा गंगा नदी में प्रवाहित करें। उसके बाद भगवान शिव से प्रार्थना करें कि कालसर्प दोष से मुक्त करें। 
  • कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए रुद्राभिषेक जरूर कराएं। इससे आपको सभी संकटों से छुटकारा मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Pitra Dosh: घर में पितृ दोष है तो पितृ पक्ष के दौरान करें ये विशेष उपाय

  • कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए पौष अमावस्या के दिन शिव स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;