Parshuram Jayanti 2024 Date: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म में भगवान परशुराम को भगवान श्रीहरि विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। इस दिन इनकी विधिवत पूजा-अर्चना करने का विधान है। 

parshuram jayanti  date shubh muhurat and Significance

(parshuram jayanti 2024 date) धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना करता है। उसे लंबी आयु का वरदान मिलता है। पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इस दिन परशुराम जयंती के साथ-साथ अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाता है। अब ऐसे में इस साल परशुराम जयंती कब है। शुभ मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

परशुराम जयंती कब है? (parshuram jayanti 2024)

parshuram jayanti

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की तृतीया तिथि की शुरुआत 10 मई को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगी और इसका समापन 11 मई को सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि के आधार पर परशुराम जयंती 10 मई 2024 को मनाई जाएगी। इसी दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाएगा।

भगवान परशुराम की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? (parshuram jayanti Shubh Muhurat 2024)

दिनांक 10 मई को परशुराम जयंती मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दैरान परशुराम जी की पूजा विधिवत रूप से की जा सकती है।

परशुराम जयंती का महत्व क्या है? (parshuram jayanti Significance)

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, भगवान परशुराम के कुल 10 अवतार हैं। जिनमें से छठा अवतार महर्षि परशुराम जी का है। इन्होंने अक्षय तृतीया के दिन जन्म लिया था। इसलिए इनकी शक्ति क्षय थी।

इसे जरूर पढ़ें - Akshaya Tritiya 2024 Date: कब है अक्षय तृतीया, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

परशुराम जयंती के दिन करें मंत्र जाप (Parshuram Jayanti Mantras)

परशुराम जयंती के दिन भगवान परशुराम जी की पूजा करने के दौरान मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य में सुधार होता है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकती है धन हानि

  • ॐ जमदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो राम: प्रचोदयात्।
  • ॐ परशुरामाय नमः
  • ॐ क्लिं परशुरामाय नमः
  • ॐ ह्रीं श्रीं परशुराम धरणेन्द्राय नमः
  • ॐ ऋणहर्ता परशुरामाय नमः

परशुराम जयंती के दिन करें स्तोत्र का जाप (Parshuram Jayanti Stotra)

Parshuram Jayanti will be celebrated on May  one of the Dashavatara of Lord Vishnu know the glory of this incarnation note the auspicious time and rituals

ॐ जय जय जय परशुराम भगवान।
रक्षा करो भक्तों की तुम भगवान।।
वेदों के ज्ञाता तुम हो भगवान।
धर्म के रक्षक तुम हो भगवान।।
क्षत्रियों के नाशक तुम हो भगवान।
भक्तों के पालक तुम हो भगवान।।
अक्षय तृतीया तुम्हारा जन्मदिन।
इस दिन करें हम तुम्हारा पूजन।।
दया करो भगवान हम पर।
सुख-समृद्धि दो हमें भगवान।।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP