Ekadashi Tithi June 2026: जून में कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां? यहां जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म के अनुसार एकादशी तिथि का विसेष महत्व होता है और इस दिन श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति एकादशी का उपवास करता है और इस दिन विष्णु जी का पूजन नियम पूर्वक करता है तो उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है। यही नहीं इस दिन का उपवास कई उपवासों से श्रेष्ठ माना जाता है। विशेष दिनविभिन्न पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। हर महीने एकादशी तिथि दो बार पड़ती है। पहली कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में आती है। वहीं पूरे साल में 24 एकादशी तिथियां होती हैं। जिस साल अधिक मास होता है उसमें 26 एकादशी तिथियां मनाई जाती हैं और इन सभी का विशेष महत्व होता है। यदि आप भी एकादशी का उपवास करती हैं और इस बात की जानकारी लेना चाहती हैं कि जून में कब-कब यह विशेष तिथि पड़ेगी और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा, तो ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से इसके बारे में विस्तार से जानें। साथ ही इन एकादशी तिथियों के महत्व को भी समझें।
जून में कौन-कौन सी एकादशी तिथियां पड़ेंगी?

जून का महीना जो कि ज्येष्ठ माह भी और इस दौरान अधिक मास भी चल रहा है, उसमें दो प्रमुख एकादशी तिथियां पड़ने वाली हैं। पहली एकादशी अधिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ेगी जो परम एकादशी कहलाएगी और दूसरी ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी होगी जिसे निर्जला एकादशी के नाम से जाना जा रहा है। आइए जानें इन तिथियों के बारे में यहां-
परम एकादशी कब है?
- इस साल परम एकादशी अधिकमास के कृष्ण पक्ष में पड़ेगी। परम एकादशी की सही तिथि 11 जून, गुरुवार है।
- परम एकादशी तिथि का आरंभ- 10 जून, बुधवार, मध्य रात्रि 12.57 मिनट पर
- परम एकादशी तिथि का समापन- 11 जून, गुरुवार, रात्रि 10:36 तक
- ऐसे में यदि हम उदया तिथि की मानें तो 11 जून को ही परम एकादशी मनाई जाएगी।
परम एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

- परम एकादशी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त- 11 जून प्रातः 10.36 से दोपहर 2.05 तक रहेगा।
- एकादशी व्रत पारण का समय- 12 जून, शुक्रवार, 5.23 से प्रातः 8.10 के बीच।
यह भी पढ़ें- Adhik Maas Daan 2026: विष्णु जी की कृपा पाने के लिए अधिक मास के महीने में जरूर दान करें ये 3 खास चीजें
परम एकादशी का महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार अधिक मास प्रत्येक तीन साल में आता है और परम एकादशी भी अधिक मास में होने की वजह से तीन साल में एक बार आती है। इसी वजह से इस एकादशी का महत्व कई गुना तक बढ़ जाता है। इस साल ज्येष्ठ के महीने में अधिक मास पड़ रहा है और इस दौरान ही परम एकादशी भी है। इस एकादशी का व्रत करने से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है और विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
निर्जला एकादशी कब है?
- इस साल निर्जला एकादशी ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में 25 जून, गुरुवार को मनाई जाएगी।
- निर्जला एकादशी तिथि आरंभ- 24 जून, बुधवार, शाम 6.12 पर।
- निर्जला एकादशी तिथि समापन- 25 जून, रात 8.09 पर।
- उदया तिथि के अनुसार निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी।
निर्जला एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त
- निर्जला एकादशी का पूजन ब्रह्म मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 25 जून प्रातः 3:55 से 5:31 तक है।
- इसके साथ ही एक और शुभ मुहूर्त प्रातः 10.39 से दोपहर 2.05 तक है और इन शुभ मुहूर्त में किया गया पूजन शुभ होगा।
- निर्जला एकादशी व्रत पारण का समय - 26 जून, शुक्रवार, प्रातः 5.25 से 8.13 तक।
निर्जला एकादशी का महत्व

निर्जला एकादशी का व्रत अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस व्रत को करने से हजार अश्वमेघ यज्ञ के बराबर फल मिलता है। अगर कोई व्यक्ति इस एकादशी पर निर्जला व्रत करता है, तो उसे इसका फल कई गुना ज्यादा मिलता है। इस व्रत का पालन करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं और विष्णु जी का आशीर्वाद बना रहता है।
यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी का रखती हैं व्रत तो जरूर पढ़ें ये कथा, मिल सकते हैं शुभ फल
अगर आप भी निर्जला एकादशी का व्रत करती हैं तो यहां बताई तिथियों के अनुसार इस व्रत का पालन कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnific.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।