बरगद के पेड़ में जल किस दिन नहीं देना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों को जल देने के लिए दिन का विशेष महत्व है। दिन के हिसाब से जल देने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

On Which day we should not offer water to banyan tree

सनातन धर्म में पेड़-पौधों का संबंध देवी-देवताओं से माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इनकी पूजा विधिवत रूप से की जाए, तो व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। बता दें, बरगद के पेड़ का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना गया है। वहीं जड़ों का संबंध राहु ग्रह और शाखाओं का संबंध केतु ग्रह से संबंधित है। इतना ही नहीं, बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति के धन-वैभव और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही राहु और केतु के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। अब ऐसे में दिन के हिसाब से पेड़-पौधों में जल देना शुभ माना जाता है। वहीं कुछ पेड़-पौधों में दिन के हिसाब से जल देने की मनाही होती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि बरगद के पेड़ में जल किस दिन देने से बचना चाहिए।

रविवार के दिन बरगद के पेड़ में न दें जल

what does pouring milk in banyan tree means

रविवार के दिन बरगद के पेड़ में जल देने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति को रोगदोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है।

बरगद के पेड़ की पूजा का महत्व

बरगद का पेड़, जिसे वट वृक्ष भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय माना जाता है। बरगद के पेड़ को त्रिमूर्ति यानी कि ब्रह्मा, विष्णु और शिव का प्रतीक माना जाता है। जड़ों में ब्रह्मा, तने में विष्णु और शाखाओं में शिव का वास माना जाता है। बरगद का पेड़ पवित्र माना जाता है और इसकी पूजा की जाती है। बरगद का पेड़ अक्षय वृक्ष माना जाता है, जिसका अर्थ है कि यह कभी नहीं मरता। बरगद के पेड़ की पूजा से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें, बरगद का पेड़ ज्ञान और विद्या का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बरगद के पेड़ की विधिवत रूप से पूजा करने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - बरगद के पेड़ की पूजा किस दिन करनी चाहिए?

किस दिन देनी चाहिए बरगद के पेड़ में जल

   bargad upay

बरगद के पेड़ में गुरुवार के दिन जल देने से लाभ हो सकता है। इससे व्यक्ति को ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए गुरुवार के दिन विधिवत रूप से ब्रह्म मुहूर्त में उठकर जल देने से लाभ हो सकता है। इससे त्रिदेवों की कृपा बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें - पेड़-पौधों का ग्रहों से क्या है संबंध, कुंडली में स्थित दोष हो सकते हैं दूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP