हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीना एकादशी का व्रत रखा जाता है। वहीं कुल 24 एकादशियों में निर्जला एकादशी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं इस साल 18 जून मंगलवार के दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह एकादशी सभी एकादशी व्रत रखने के बराबर फल प्रदान करती है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इनके साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने का भी विधान है। अब ऐसे में इस दिन जो व्रती भगवान विष्णु की पूजा कर रहे हैं, उन्हें पूजा के दौरान भोग विधिवत रूप से लगाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है।
निर्जला एकादशी के दिन लगाएं केले का भोग
निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। यह भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसका भोग लगाने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियां भी दूर हो सकती है।
निर्जला एकादशी के दिन लगाएं पीले मिठाई का भोग
निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में पीले मिठाई का भोग लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा व्यक्ति को मनवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
निर्जला एकादशी के दिन लगाएं पंजीरी का भोग
पंजीरी को भगवान विष्णु का प्रिय भोग माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि निर्जला एकादशी के दिन पंजीरी का भोग लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। यह व्रत करने वालों को पापों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्त करने में भी मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें - Nirjala Ekadashi 2024 Dos and Donts: सभी व्रतों का फल देता है निर्जला एकादशी, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें
निर्जला एकादशी के दिन लगाएं साबूदाने की खीर का भोग
निर्जला एकादशी के दिन साबूदाने की खीर का भोग लगाने से व्यक्ति को ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही अगर आपके काम में किसी प्रकार को कोई बाधा आ रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। साबूदाने की खीर का भोग लगाने से मन शांत रहता है और यह भोग माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है। इसलिए इसका भोग लगाने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - June Ekadashi Vrat Tithi List 2024: जून में पड़ेंगी ये दो एकादशी तिथियां, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
निर्जला एकादशी के दिन इन चीजों का भोग भगवान विष्णु को लगाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों