बता दें, भगवान श्री कृष्ण को तुलसी बेहद प्रिय हैं। यही कारण है कि जो अपने घरों में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप को रखते हैं, वे तुलसी के पत्ते जरूर रखते हैं लेकिन क्या आप जानती हैं, भगवान श्री कृष्ण को तुलसी की लकड़ियां भी बहुत पसंद हैं? जी हां, अगर उनके सामने तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाया जाए तो इससे न केवल घर में सुख समृद्धि आ सकती है बल्कि भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न भी होते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आप घर पर कैसे तुलसी की लकड़ी का दीपक जला सकती हैं। हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं। जी हां, हम आपको बताएंगे कि घर पर रहकर कैसे आसानी से लकड़ी का दीपक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए हमने वृन्दावन के आचार्य अनंतदास जी से बात की है, जानते हैं उनसे कि कैसे आप घर पर तुलसी की लकड़ी से घी का दीपक जला सकते हैं।
घर पर तुलसी की लकड़ी का दीपक कैसे जलाएं?
- पहला तरीका: यदि आप तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाना चाहती हैं तो सबसे पहले आप तुलसी की लकड़ी को लें और उसे गंगाजल से साफ करें। अब जब लकड़ी सूख जाए तो उस पर रुई को लपेट लें और एक दीपक में घी डालकर उस लकड़ी को घी में भिगोएं। अब लकड़ी को जलाएं। ऐसा करने से न केवल श्री कृष्ण प्रसन्न हो सकते हैं बल्कि सभी इच्छाएं भी पूरी कर सकते हैं।
- दूसरा तरीका: यदि आपके पास कलावा है तो आप लकड़ी पर लाल कलावा लपेटें। अब आप इस पूरी लकड़ी को घी में डुबोएं। जब कलवा पूरी तरीके से घी में डूब जाए तो आप लकड़ी को एक दीपक में रखकर जला लें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
इसे भी पढ़ें -रोज दिया जलाइए और अपनी जिंदगी में उम्मीदों का करिए उजाला
- तीसरा तरीका: बता दें कि आप चाहें तो केवल लकड़ी को घी में डुबोकर उसे भगवान कृष्ण के सामने जला सकते हैं। ऐसे में आप सबसे पहले पतली पतली छोटी-छोटी लड़कियों को आधे से 1 घंटे के लिए घी में डुबोएं। जब लड़कियां घी पी जाएं तो उन्हें निकाल कर उन्हें भगवान श्री कृष्ण के सामने जला दें। इससे भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त हो सकती है।

नोट - बता दें कि आपक जब भी लकड़ी का इस्तेमाल करें तो वो सूखी होनी चाहिए आप हरी या ताजी लकड़ी का इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें -Why We Should Not Offer Tulsi To Lord Ganesha: गणेश जी पर क्यों नहीं चढ़ती है 'तुलसी की पत्ती', जानें रोचक कथा
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों