तीज-त्योहारों पर भगवान को भोग जरूर लगाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अपने इष्ट देवता को भोग लगाकर ही हम अपना खाना खाते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम भोग लगाते समय ऐसी गलती कर देते हैं, जिससे भगवान का भोग झूठा हो जाता है। इसकी वजह से यह भोग भगवान स्वीकार नहीं करते हैं। इसलिए आपको भोग लगाते समय हमेशा अपने मुंह पर हाथ रखना चाहिए। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी जी जानते हैं इसके पीछे का क्या होता है कारण?
मुंह पर हाथ रखकर भोग लगाना होता है सम्मान और विनय का प्रतीक
सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कारण सम्मान और विनय दिखाना है। जब हम किसी बड़े या आदरणीय व्यक्ति से बात करते हैं, तो अक्सर अपने मुंह को ढंकते हैं, यह सम्मान का प्रतीक होता है। उसी तरह, भगवान को भोग लगाते समय मुंह पर हाथ रखना यह दर्शाता है कि आप उन्हें सर्वोच्च मानते हैं और उनके प्रति पूरी श्रद्धा और विनम्रता से पेश आ रहे हैं। इसलिए आप भोग लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें। इससे आपके भगवान को भोग अच्छे से लगता है।
मुंह पर हाथ रखकर भोग लगाने से अपवित्रता नहीं होती है
भोग लगाते समय मुंह पर हाथ रखने का धार्मिक कारण भी है। यह माना जाता है कि हमारी सांस या लार के छींटे खाने पर न पड़ें। यह भोजन को अपवित्र होने से बचाता है। भोग का अर्थ है वह भोजन जो पूरी तरह से शुद्ध और पवित्र हो और जिसे भगवान के लिए तैयार किया गया हो। यह क्रिया भोजन की शुद्धता को बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: भगवान को भोग लगाने के लिए कैसी कटोरी का करें इस्तेमाल?
भगवान को भोग लगाते समय जानें जरूरी बातें
- जब भी आप भगवान को भोग लगाएं तो थाली को बिना ढके मंदिर में न लेकर जाएं।
- भगवान को भोग लगाते समय अपने मुंह पर हाथ या भोग के समय मंदिर के पर्दे को बंद कर दें।
- भगवान को जब भी भोग लगाएं तो उसके साथ जल को जरूर रखें।
- भोग लगाने के बाद तुरंत ही इसे ग्रहण न करें। पहले किसी बच्चे को इसे खिलाएं।

इन बातों का ध्यान रखकर आप भोग को अच्छे से भगवान को अर्पित कर सकते हैं। इससे आपके भगवान भी प्रसन्न हो जाएंगे। साथ ही, आपकी पूजा भी सफल होगी।
इसे भी पढ़ें: भगवान को भोग लगाने के बाद सबसे पहले किसे खिलाना चाहिए?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आप आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों