चैत्र नवरात्रि का पर्व 30 मार्च 2025, से शुरू हो रहा है। इन दिनों माता रानी के नौ अलग-अलग की रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इन्हें शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। मां शैलपुत्री की सच्चे मन से पूजा करने से जीवन में स्थिरता, सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। ऐसे व्यक्ति को अपने हर कार्य में सफलता मिलती है और उनके किसी भी कार्य में बाधा नहीं आती है। ऐसे में यदि आप भी माता शैलपुत्री को प्रसन्न करना चाहती हैं, तो नवरात्रि के पहले दिन मां की आरती जरूर करें। जिसके जरिए आप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा,शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास कर सकती हैं।ऐसे में आइये जानते हैं मां शैलपुत्री की आरती के बारे में।
इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शास्त्रों एमिन वर्णित है कि बिना आरती के कोई भी पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है।
मां शैलपुत्री की आरती के लिरिक्स (Maa Shailputri Ki Aarti)
शैलपुत्री मां बैल असवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी
यह भी पढ़ें:Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि पर जौ के अलावा घर में और क्या बो सकते हैं?
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
यह भी पढ़ें:कैसे करें नवरात्रि पर माता की चौकी की स्थापना? जानें पूजा विधि से लेकर दिशा तक सभी जरूरी बातें
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की ये आरती कर सकते हैं और उनकी कृपा के साथ-साथ यह अद्भुत लाभ भी पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों