nautapa ke dauran lord sun ke 12 naam ke jaap

Nautapa 2025 Surya Ke Naam: नौतपा के दौरान सूर्य देव के कौन से 12 नामों का जाप करना चाहिए?

इस साल नौतपा का आरंभ 25 मई से हो रही है। ज्योतिष में सूर्य देव को ऊर्जा, जीवन शक्ति और तेज का प्रतीक माना जाता है। नौतपा के दौरान सूर्य देव के 12 नामों का जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है।  
Editorial
Updated:- 2025-05-16, 13:52 IST

नौतपा ज्येष्ठ माह के अंत में या आषाढ़ माह की शुरुआत में पड़ने वाले वह नौ दिन होते हैं जब सूर्य देव पृथ्वी के सबसे निकट होते हैं जिसके कारण गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। नौतपा के दौरान सूर्य देव की पूजा की जाती है और ऐसा माना जाता है कि सूर्य को इन नौ दिनों के दौरान अर्घ्य देने से भाग्य का साथ मिलना शुरू हो जाता है।

इस साल नौतपा का आरंभ 25 मई से हो रही है। ज्योतिष में सूर्य देव को ऊर्जा, जीवन शक्ति और तेज का प्रतीक माना जाता है। नौतपा के दौरान सूर्य देव के 12 नामों का जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है। ऐसे में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि नौतपा में सूर्य देव के कौन से 12 नामों का जाप करें और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

नौतपा में सूर्य देव के 12 नाम जाप का लाभ

ॐ सूर्याय नमः

यह सूर्य देव का सामान्य और पहला नाम है। इसका अर्थ है "जो सभी को प्रकाश देते हैं, उन्हें नमस्कार।" इस नाम का जाप करने से तेज, ऊर्जा और सकारात्मकता मिलती है। यह आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है।

nautapa ke dauran surya dev ke 12 naam ke jaap ke niyam

ॐ मित्राय नमः

'जो सभी के मित्र हैं, उन्हें नमस्कार।' मित्र का अर्थ है दोस्त। इस नाम का जाप करने से मित्रता और सद्भाव बढ़ता है। यह रिश्तों को मजबूत करता है और लोगों के बीच प्रेम और सहयोग की भावना विकसित होती है।

ॐ रवये नमः

'जो तेजस्वी हैं, उन्हें नमस्कार।' रवि का अर्थ है चमकने वाला। इस नाम का जाप करने से तेज, यश और प्रसिद्धि मिलती है। यह व्यक्ति को ऊर्जावान और सक्रिय बनाता है और आलस्य दूर होता है।

यह भी पढ़ें: Nautapa 2025: नौतपा के दौरान करें पूर्व दिशा से जुड़े ये उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

ॐ भानवे नमः

'जो प्रकाशमान हैं, उन्हें नमस्कार।' भानु का अर्थ है प्रकाश की किरण। इस नाम का जाप करने से ज्ञान और विवेक बढ़ता है। यह नकारात्मक विचारों को दूर करता है और स्पष्ट सोच प्रदान करता है।

यह विडियो भी देखें

ॐ खगाय नमः

'जो आकाश में विचरण करते हैं, उन्हें नमस्कार।' खग का अर्थ है आकाश में घूमने वाला। इस नाम का जाप करने से उन्नति और प्रगति मिलती है। इस नाम के जाप से सफलता प्राप्ति में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं और तरक्की मिलने लगती है।

ॐ पूष्णे नमः

'जो पोषण करने वाले हैं, उन्हें नमस्कार।' पूषा का अर्थ है पोषण करने वाला। इस नाम का जाप करने से स्वास्थ्य और समृद्धि मिलती है। यह शारीरिक और मानसिक रूप से पोषण प्रदान करता है और बीमारियों से रक्षा करता है।

ॐ हिरण्यगर्भाय नमः

'जो सुनहरे गर्भ वाले हैं, उन्हें नमस्कार।' हिरण्यगर्भ का अर्थ है ब्रह्मांडीय अंडे के भीतर स्थित। इस नाम का जाप करने से रचनात्मकता और उर्वरता बढ़ती है। यह नए विचारों को जन्म देता है और जीवन में विकास लाता है।

nautapa ke dauran surya dev ke 12 naam ke jaap ki vidhi

ॐ मरीचये नमः

'जो किरणों के स्वामी हैं, उन्हें नमस्कार।' मरीचि का अर्थ है प्रकाश की किरण। इस नाम का जाप करने से तेज और आकर्षण बढ़ता है। यह व्यक्ति को प्रभावशाली बनाता है और दूसरों को आकर्षित करने की क्षमता विकसित होती है।

ॐ आदित्याय नमः

'जो अदिति के पुत्र हैं, उन्हें नमस्कार।' आदित्य का अर्थ है अदिति का पुत्र, जो देवताओं की माता हैं। इस नाम का जाप करने से शक्ति और सम्मान मिलता है। यह नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: Nautapa 2025 Diya Jalane Ke Niyam: नौतपा के 9 दिन जलाएं ये दीपक, मिल सकता है भाग्य का साथ

ॐ सवित्रे नमः

'जो प्रेरणा देने वाले हैं, उन्हें नमस्कार।' सवितृ का अर्थ है प्रेरित करने वाला। इस नाम का जाप करने से प्रेरणा और उत्साह बढ़ता है। सूर्य देव के इस नाम के जाप से जीवन में सफलता या विपरीत परिस्थितियों में निराशा नहीं घेर पाती है और नई दिशा मिलती है ।

ॐ अर्काय नमः

'जो स्तुति के योग्य हैं, उन्हें नमस्कार।' अर्क का अर्थ है स्तुति करने योग्य। इस नाम का जाप करने से सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। यह नकारात्मक ऊर्जाओं से रक्षा करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।

ॐ भास्कराय नमः

'जो प्रकाश फैलाने वाले हैं, उन्हें नमस्कार।' भास्कर का अर्थ है प्रकाश फैलाने वाला। इस नाम का जाप करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। यह अंधकार को दूर करता है और जीवन में स्पष्टता लाता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
नौतपा के दौरान सूर्य देव को कैसे अर्घ्य देना चाहिए?
नौतपा के दौरान सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल भरकर, उसमें लाल फूल, अक्षत (चावल), कुमकुम और थोड़ा सा गुड़ डालकर, पूर्व दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य दें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;