नौतपा के नौ दिन सूर्यदव को लगाएं इन चीजों का भोग, सभी रोगों से मिल सकता है छुटकारा

सनातन धर्म में नौतपा में सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान अगर सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से किया जाए तो व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नौतपा जातकों को सभी कष्टों से छुटकारा दिलाने के लिए बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। अब ऐसे में नौतपा के नौ दिन सूर्यदेव को भोग लगाने का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
नौतपा में सूर्यदेव को लगाएं गुड़ का भोग

नौतपा में सूर्यदेव को गुड़ का भोग लगाने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति रोगों और दोषों से पीड़ित है, उसे नौतपा के दौरान सूर्य देव को गुड़ अर्पित करना चाहिए। इससे रोग-दोष से मुक्ति मिलती है। गुड़ अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दुख-दरिद्रता दूर होती है। नौतपा के दौरान सूर्य को गुड़ चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नौतपा में सूर्यदेव को लगाएं चने का भोग
नौतपा के दौरान सूर्यदेव की सकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है। इस समय सूर्यदेव को प्रसन्न करने से कई लाभ मिल सकते हैं। गुड़ और चने का भोग सूर्यदेव को अर्पित करने से सूर्य ग्रह के दोष दूर होते हैं और कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।
नौतपा में सूर्यदेव को लगाएं केले का भोग
केले के पौधे को देवगुरु बृहस्पति से भी जोड़ा जाता है। सूर्यदेव को केले का भोग सूर्यदेव को अर्पित करने से व्यक्ति को कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
नौतपा में सूर्यदेव को लगाएं पंचामृत का भोग
पंचामृत को पांच पवित्र और शुद्ध चीजों से तैयार किया जाता है, जो सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक हैं। सूर्यदेव तो पंचामृत का भोग लगाने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।
नौतपा में सूर्यदेव को लगाएं सत्तू का भोग
ज्येष्ठ माह में नौतपा के दौरान सूर्यदेव को सत्तू का भोग लगाने की मान्यता है। सत्तू सूर्यदेव को बेहद प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि सूर्यदेव को सत्तू का भोग लगाने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है।
नौतपा में सूर्यदेव को लगाएं बेसन के हलवे का भोग
नौतपा में सूर्यद्व को बेसन के हलवे का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति का भी आशीर्वाद मिलता है।
नौतपा में सूर्यदेव को लगाएं केसर खीर का भोग
नौतपा में सूर्यदेव को केसर खीर का भोग लगाने से कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है और कुंडली में सूर्य के साथ-साथ गुरु की स्थिति भी मजबूत होती है।
नौतपा में सूर्यदेव को लगाएं आम का भोग
हिंदू धर्म में आम को शुभ और पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नौतपा में सूर्यदेव को आम का भोग लगाने से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Nautapa Kab Hai 2025: कब से शुरू हो रहा है नौतपा? जानें इस दौरान क्या करें क्या नहीं
नौतपा में सूर्यदेव को लगाएं नारियल का भोग

ज्योतिष के अनुसार, नौतपा में सूर्यदेव को नारियल पानी चढ़ाने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है। सूर्य को ग्रहों का राजा और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। नौतपा में सूर्यदेव को नारियल अर्पित करने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर में जरूर रखें सूर्य देव की मूर्ति, मिल सकते हैं अनगिनत फायदे
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।