क्या आपका नाम भी अंग्रेजी के S अक्षर से शुरू होता है? शनि के प्रभाव से पर्सनैलिटी में दिखता है अलग प्रभाव

नाम का पहला अक्षर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवनशैली पर गहरा प्रभाव डालता है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि हर अक्षर किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसी ग्रह के प्रभाव से जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। ऐसे ही किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी के S अक्षर की बात करें तो इस नाम के लोग शनि ग्रह से प्रभावित होते हैं। इसी वजह है कि जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के S अक्षर से शुरू होता है तो उनमें कुछ खास गुण और व्यवहार देखने को मिलते हैं। इस नाम के लोगों पर शनि का प्रभाव इतना ज्यादा होता है कि ये लोग हमेशा दूसरों को सही सलाह देते हैं और ये लोग सामान्य से अलग सोच रखने वाले, मेहनती और अपने सिद्धांतों पर चलने वाले माने जाते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि शनि के प्रभाव से S अक्षर से शुरू होने वाले लोगों की पर्सनैलिटी कैसी होती है।
शनि के प्रभाव से जिम्मेदार और अनुशासित होते हैं
S अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। इन्हें समय की कीमत अच्छी तरह से समझ आती है और ये किसी भी काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने की कोशिश करते हैं। शनि ग्रह का प्रभाव इन्हें अनुशासनप्रिय बनाता है। यही कारण है कि ये लोग धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता प्राप्त करते हैं। इनके जीवन में संघर्षों की कमी नहीं होती है, लेकिन ये किसी भी समस्या से जल्दी ही बाहर निकलने के रास्ते खोज लेते हैं।
कम बोलते हैं और गहराई से सोचते हैं

इन लोगों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये बिना सोचे-समझे कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। ये हर परिस्थिति को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। कई बार लोग इन्हें शांत या रिजर्व स्वभाव का भी समझ लेते हैं, लेकिन असल में इनके भीतर भावनाओं और विचारों की गहराई छिपी होती है।
यह भी पढ़ें- क्या आपका नाम भी है सुनीता, सुशीला या सीता? जानें S नाम की महिलाओं की खूबियां
संघर्ष से नहीं डरते हैं S अक्षर के लोग
शनि ग्रह को कर्म और संघर्ष का ग्रह माना जाता है। इसी वजह से S अक्षर वाले लोग कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते हैं। जीवन में इन्हें सफलता थोड़ी देर से मिल सकती है, लेकिन जब मिलती है तो लंबे समय तक टिकती है। ये लोग मेहनत और धैर्य के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। इनकी मेहनत को देखकर लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं और इन्हें फॉलो करने लगते हैं।
रिश्तों में ईमानदार रहते हैं

S नाम वाले लोग रिश्तों को हमेशा बहुत महत्व देते हैं। भले ही ये किसी के साथ जल्दी घुलते-मिलते नहीं हैं, लेकिन जिन्हें दिल से अपना मान लेते हैं उनके साथ हमेशा जुड़े रहते हैं। इन्हें किसी भी तरह का दिखावा पसंद नहीं आता है और ये दिल से जुड़े लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं और अपनों का पूरा साथ निभाते हैं।
यह भी पढ़ें- आपका नाम S से शुरू होता है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी
आर्थिक मामलों में रहते हैं सतर्क
S अक्षर वाले लोग पैसे को सोच-समझकर खर्च करना पसंद करते हैं। ये फिजूलखर्ची से बचते हैं और भविष्य को ध्यान में रखकर ही पैसों से जुड़े फैसले लेते हैं। किसी भी तरह आर्थिक सुरक्षा इनके लिए बहुत मायने रखती है। यही वजह है कि ये लोग धीरे-धीरे अच्छी बचत भी कर लेते हैं।
शनि के प्रभाव के कारण इन लोगों का झुकाव आध्यात्म और आत्मचिंतन की ओर भी हो सकता है। इन्हें भीड़ से ज्यादा शांति और अकेले समय बिताना पसंद आता है। कई बार ये लोग अपने जीवन के अनुभवों से बहुत कुछ सीखते हैं और दूसरों को भी सही सलाह देने में सक्षम होते हैं।
अगर आपका नाम की अंग्रेजी के S अक्षर से शुरू होता है, तो ये आपकी पर्सनैलिटी की खूबियां हो सकती हैं और शनि के प्रभाव की वजह से ये लोग जीवन में हमेशा सही निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।