Balram Mother Rohini Ke Bare Mein: श्री कृष्ण की मां यशोदा के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको बलराम की माता रोहिणी के बारे में पता है। माता रोहिणी वासुदेव जी की पहली पत्नी थीं और बलराम एवं सुभद्रा की माता थीं। माता रोहिणी के बारे में कम ही बातें लोगों को पता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि माता रोहिणी के विषय में ग्रंथों में बहुत गोपनीय रूप से बताया गया है। इसी कड़ी में आज ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स आपको माता रोहिणी से जुड़ी कुछ विशेष बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि पिछले जन्म में कौन थीं माता रोहिणी।
कौन थीं माता रोहिणी?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऋषि कश्यप की पत्नी कद्रू का पुनर्जन्म माता रोहिणी के रूप में हुआ था। कद्रू नागों की माता थीं और ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने उस जन्म में अपने नाग पुत्रों का सृष्टि पर राज्य स्थापित करने के लिए कई दुष्कार्य किये थे। माता कद्रू ने नागों को समाज में ऊंचा एवं पूजनीय स्थान दिलाने के लिए देवताओं तक से युद्ध छेड़ दिया था।
हालांकि तब भगवान विष्णु के हस्तक्षेप के कारण माता कद्रू अपने बुरे मंतव्यों में सफल नहीं हो पाई थीं। इसके बाद पति के कहने पर उन्होंने तप किया।
जब माता कद्रू घोर तपस्या में लीन थीं तब भगवान विष्णु ने कई प्रकार से उनकी परीक्षा ली, जिसमें वश सफल हो गईं।
तब भगवान विष्णु ने माता कद्रू को दर्शन देकर उन्हें वरदान मांगने को कहा। पहले तो माता कद्रू मौन रहीं लेकिन फिर बाद में उन्होंने वरदान मांग लिया।
यह भी पढ़ें:Mother's Day 2024: रामायण काल की कुछ ऐसी माएं जिनके मातृत्व का आज भी दिया जाता है उदाहरण
माता कद्रू ने भगवान विष्णु को बताया कि वह हमेशा से अपने पुत्रों को बलशाली और उनके समीप देखना चाहती थीं। ममता में लीन कद्रू माता को देख भगवान विष्णु ने उन्हें यह वरदान दिया कि द्वापरयुग में जब वह कृष्ण के रूप में जन्म लेंगे तब उनके गर्भ से शेषनाग कृष्ण के बड़े भाई के रूप में जन्मेंगे और दुष्टों के संहार में कृष्ण के सहायक रहेंगे। द्वापरयुग में माता कद्रू ने रोहिणी के रूप में जैम लिया और उनके गर्भ से शेषनाग बलराम के रूप में जन्में।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन थीं बलराम की मां रोहिणी और क्या हैं उनसे जुड़े रहस्य। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों