Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:56 AM IST

Mohini Ekadashi 2025 Dos And Donts: मोहिनी एकादशी के दिन भाग्योदय के लिए क्या करें और क्या न करें? यहां जान लें विस्तार से

हिंदू धर्म मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। अब ऐसे में इस दिन क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-05-05, 11:28 IST
mohini ekadashi 2025 dos and donts for good fortune

सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी का व्रत सभी जातकों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रीहरि की पूजा विधिवत रूप से करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। आपको बता दें, मोहिनी एकादशी का व्रत सभी व्रतों में पूर्णकारी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में मोहिनी एकादशी के दिन भाग्योदय के लिए क्या करें और क्या करने से बचें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मोहिनी एकादशी के दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए क्या करें?

mohini-ekadashi-remedies-in-hindi

  • मोहिनी एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप इस दिन निराहार व्रत नहीं रख सकते हैं तो आप फलाहार व्रत भी कर सकते हैं। यह व्रत सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
  • मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। इसलिए इस दिन श्रीहरि की पूजा विधिवत रूप से करें।
  • मोहिनी एकादशी के दिन द्वादशाक्षर मंत्र का जाप विशेष रूप से करना चाहिए।
  • मोहिनी एकादशी के दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार दान जरूर करें।
  • भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी की उपयोग जरूर करें।
  • मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा भी जरूर करें। इससे व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Ekadashi Vrat 2025 List: अप्रैल के इन दिनों में आने वाली है एकादशी, पूरे साल की तिथियों समेत यहां लें पूरी जानकारी

मोहिनी एकादशी के दिन किन चीजों को करने से बचना चाहिए?

  • मोहिनी एकादशी के दिन चावल खाने से बचें। इस दिन चावल खाने वाले व्यक्ति को रेंगने वाली योनी में जन्म मिलती है।
  • मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी का पत्ता तोड़ने से बचें। इससे व्रत का फल नहीं मिलता है।
  • मोहिनी एकादशी के दिन व्यक्ति को किसी पर क्रोध नहीं करना चाहिए।

nails or hair

  • मोहिनी एकादशी के दिन बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है।
  • मोहिनी एकादशी के दिन झाड़ू लगाने से भी बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें -  Ekadashi in May 2025: मई महीने में कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां, जानें शुभ मुहूर्त समेत अन्य बातें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।