(Greenery in dream) स्वप्नशास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। वहीं किसी भी स्वप्न का संबंध व्यक्ति के जीवन में घटने वाली घटनाओं से होता है। सपने शुभ और अशुभ दोनों संकेत देते हैं। अगर कोई भी स्वप्न देखते हैं, तो उसके बारे जानने की जिज्ञासा होती है, कि इस स्वप्न का अर्थ क्या है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि सपने में हरियाली देखने का क्या मतलब होता है। यह घटनाओं के बारे में बताता है।
सपने में हरियाली देखने का मतलब क्या है? (Meaning of greenery in dreams)
सपने में हरे चीजों का देखना नई ऊर्जा और नई शुरुआत से जुड़ा होता है। इस मतलब है कि आपकी जिंदगी में जल्द ही कुछ नया होने वाला है। आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। बता दें, हरा रंग सुख-समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह भविष्य के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है और आपके ऊपर भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) की कृपा रहेगी।
सपने में हरा फूल देखने का मतलब (Seeing Green Flower in dreams)
हरा रंग ईर्ष्या से जुड़ होता है। अगर आपको सपने में हरा रंग का फूल दिखता है, तो इसका मतलब यह है कि आप किसी से अवचेतन रूप से किसी ईर्ष्या भाव रखते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - क्या आपको भी आता है ऊंचाई से गिरने का सपना, जानें इसका मतलब
सपने में पेड़-पौधों को देखना (Seeing Plants and Trees in Dreams)
सपने में पेड़-पौधों का देखना सुख और सौभाग्य का संकेत माना जाता है। इस मतलब यह है कि आपको जीवन में हर क्षेत्र में जल्द सफलता (सफलता उपाय) मिलने की संभावना है। आपके जीवन में जल्द खुशियों का आगमन होने वाला है और आपकी सभी परेशानियां दूर होने वाली है। इसलिए यह सपना बहुत शुभ है।
इसे जरूर पढ़ें - Sapne Me Khud ko Puja Karte Dekhna: सपने में खुद को पूजा करते हुए देखने का क्या है मतलब
सपने में हरे पत्ते देखने का मतलब (Seeing Green Leaves in Dream)
सपने में हरे पत्तों को देखना बहुत शुभ माना जाता है। यह विकास और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आपके जीवन में जल्द कोई नया मेहमान आने वाला है। हरे पत्तों का सपने व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आता है। जो बहुत ही शुभ माना जाता है।
सपने में हरे वस्त्र में स्वयं को देखना (Seeing yourself in green clothes in dream)
सपने में खुद को हरे वस्त्र में देखना बहुत शुभ माना जाता है। यह सपने अगर कोई महिला देखती है, तो इसका मतलब यह है कि आपके जीवन में कोई दस्तक दे सकता है और अगर यह सपने कोई पुरुष देखता है, तो उसके जीवन की नई शुरुआत जल्द होने वाली है।
सपने में हरियाली देखना बहुत शुभ माना जाता है। यहां बताई गई लेख को विस्तार से पढ़ें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों