Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

Mauni Amavasya Upay 2026: पितृ दोष नहीं छोड़ रहा पीछा, मौनी अमावस्या पर इन उपायों से दूर करें पूर्वजों की नाराजगी

मौनी अमावस्या इस साल 18 जनवरी को पड़ रही है। ऐसे में आप भी पितृ दोष को कम करने के लिए कुछ खास उपाय कर सकती हैं, ताकि आपके जीवन में किसी तरह की परेशानियां न आए और आपके सभी काम आसानी से बन जाए।
Updated:- 2026-01-15, 16:58 IST
image

हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इन दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है और पितरों के नाम से तर्पण और दान-पुण्य किया जाता है। यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए उपायों से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और पूर्वजों की नाराजगी शांत होती है। यदि जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हों, धन की कमी, संतान सुख में परेशानी या पारिवारिक तनाव बना रहता हो, तो इसका कारण पितृ दोष हो सकता है। पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं आप किन उपायों को कर सकती हैं और पितरों को शांत कर सकती हैं।

मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य

मौनी अमावस्या के दिन आप सुबह उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये काफी पुण्यकारी माना जाता है। अगर ऐसा न कर पाएं तो घर में ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद पितरों का ध्यान करते हुए सूर्य को जल अर्पित करें। इसके बाद आप काला तिल, चावल, आटा, गुड़, वस्त्र और कंबल का दान करें। इससे आपके पितरों की नाराजगी कम हो सकती है।

4 - 2026-01-15T135330.531

मौनी अमावस्या के दिन करें पीपल के वृक्ष की पूजा

पीपल के वृक्ष को पितरों का वास स्थान माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें, दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें। इससे पितृ दोष के प्रभाव में कमी आती है। इस बात का ध्यान रखें कि आप पूजा सही सामग्री और नियमों के हिसाब से करें, ताकि आपके पितृ शांत हो सके। इसलिए आप इस पूजा को भी जरूर कर सकती हैं।

Pipal plant

यह भी पढ़ें- Amavasya List 2026: जनवरी से दिसंबर तक कब-कब है अमावस्या? पंडित जी से जानें सभी तिथियों के शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या पर निकालें कौवा और गाय का भोजन

गाय का भोजन अक्सर हमारे घरों में निकाला जाता है, लेकिन मौनी अमावस्या के दिन आप कौवें जिन्हें पितरों का प्रतिनिधि कहा जाता है। इनका भी भोजन निकालें। वहीं गाय को घर की बनी रोटी या हरा चारा खिलाएं, ताकि आपके पितरों को संतुष्टी मिल सके। ऐसे में आपको जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। साथ ही आपके कार्य भी बनते नजर आएंगे।

4 - 2026-01-15T135330.531

मौनी अमावस्या पर श्रद्धा और नियमों के साथ किए गए ये उपाय पितृ दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं। यदि आप पूर्वजों की नाराजगी से परेशान हैं, तो इस शुभ दिन पर इन उपायों को जरूर अपनाएं और अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।