वैदिक पंचांग के अनुसार, हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। वहीं हर माह में दो अष्टमी तिथि पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष और एक कृष्ण पक्ष में आती है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई परेशानियां आ रही है या फिर मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है। तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आदिशक्ति की पूजा करने से और व्रत रखने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा किस विधि से करें और पूजा सामग्री क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा के लिए सामग्री क्या है?
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए सामग्री के बारे में विस्तार से जान लें।
- मां दुर्गा की प्रतिमा
- लाल चुनरी
- श्रृंगार का सामान
- फूल
- अक्षत
- कुमकुम
- मौली
- धूप और दीपक
- फल
- मिठाई
- नारियल
- पान, सुपारी, इलायची
- कपूर
इसे जरूर पढ़ें - Masik Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा किस विधि से करें?
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान के साथ करने से लाभ हो सकता है।
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
- माता दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर को एक साफ चौकी पर लाल कपड़े बिछाकर स्थापित करें।
- माता दुर्गा को जल, दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल आदि से अभिषेक करें।
- माता को फूल, फल, मिठाई, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें।
- माता को सिंदूर, रोली, चंदन आदि से तिलक लगाएं।
- माता को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
- माता के मंत्रों का जाप करें।
- ॐ दुर्गे देवि सर्वभूतेषु माँ शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
- माता दुर्गा की आरती करें।
- दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
इसे जरूर पढ़ें - Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को जरूर चढ़ाएं ये 3 चीज, आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा का महत्व क्या है?
इस दिन देवी दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा करने से भक्तों पर देवी की विशेष कृपा होती है। माना जाता है कि देवी दुर्गा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखने और पूजा करने से व्यक्ति के सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। देवी दुर्गा अपने भक्तों को सभी प्रकार के संकटों से बचाती हैं। मां दुर्गा की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों