Margashirsha Month 2024 Upay: मार्गशीर्ष माह में जरूर करें ये 4 उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

हिंदू कैलेंडर के हिसाब से मार्गशीर्ष माह को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे अग मास भी कहा जाता है। मार्गशीर्ष महीने को भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस महीने में इन देवताओं की पूजा करने से विशेष फल मिलते हैं। इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। मार्गशीर्ष माह में दान-पुण्य करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम भी मिलते हैं। अब ऐसे में इस माह में कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
धन-धान्य में वृद्धि के लिए करें उपाय

स्कंदपुराण के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि मार्गशीर्ष माह में भगवान की उपासना करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप धन-धान्य में वृद्धि चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष माह में तुलसी माता के पास शाम के समय घी का दीपक जलाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे भाग्य चमक सकता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होता है। इसके अलावा अगर आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है।
मोक्ष प्राप्ति के लिए करें उपाय
मोक्ष प्राप्ति के लिए मार्गशीर्ष माह में तुलसी की मंजरी सहित भगवान विष्णु को अर्पित करें और विष्णु सहस्त्रनाम का 108 बार विधिवत रूप से जाप करें। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आपके काम में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल जाता है। आप तुलसी की मंजरी को एक कटोरी में रखकर उसमें जलभर पूरे घर में छिड़काव करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी सचार होगा।
इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, धन-धान्य में होगी वृद्धि
जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के उपाय
अगर आपकी काम में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु का शहद, दूध, गंगाजल और दही से अभिषेक करें। इससे श्रीहरि की कृपा भक्तों पर बनी रहती है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु की पूजा करने के दौरान शंख जरूर बजाएं। इससे लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें, बनी रहेगी सुख-शांति
सौभाग्य प्राप्ति के लिए करें उपाय

पुराणों के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में भगवद्गीता का पाठ करना श्रेष्ठ माना जाता है। इस माह में रोजाना घंटी बजानी चाहिए। इससे सौ चान्द्रायण व्रत करने के बराबर पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु का ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।