Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, धन-धान्य में होगी वृद्धि

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। 
Updated:- 2024-11-13, 16:32 IST
margashirsha amavasya 2024 what to donate for money and prosperity

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या का विशेष महत्व है। मार्गशीर्ष अमावस्या को अगहन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 01 दिसंबर को पड़ रहा है। इस दिन कई गुना फलों की प्राप्ति के लिए स्नान-दान करने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही जातकों को पितृदोष से भी छुटकारा भी मिल जाता है।

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण भी करने का महत्व है। इतना ही नहीं अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृदोष है, तो मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन श्राद्ध और तर्पण करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें गुड़ का दान

jaggery daan

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन गुड़ का दान शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन गुड़ का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है और श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति भी होती है। यह अमावस्या तिथि व्यक्ति को सभी रोगों से भी छुटकारा दिलाती है।

इसे जरूर पढ़ें - Shani Dosh Lakshan Aur Nivaran: कुंडली में शनि दोष के कारण होती हैं ये घटनाएं, जानें उपाय

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें ऊनी वस्त्र का दान

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन ऊनी वस्त्र का दान सौभाग्यशाली माना जाता है। ऊनी वस्त्र का दान करने से व्यक्ति को दरिद्रता से छुटकारा मिल जाता है और सभी देवी-देवताओं की कृपा भी बनती है। इसलिए अमावस्या तिथि के दिन ऊनी वस्त्र का दान जरूर करें।

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें साबुत उड़द का दान

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन साबुत उड़द का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि साबुत उड़द का दान करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है और जातकों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। उड़द की दाल का दान करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है।

इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: आपकी 8 आदतें बन सकती हैं ग्रह दोष का कारण

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें शहद का दान

On-Which-day-should-honey-be-donated

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शहद का दान करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। शास्त्रों के अनुसार, शहद का दान करने से पितृ दोष का निवारण होता है। पितृ दोष होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि धन हानि, व्यापार में नुकसान, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आदि। शहद का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को अपने आशीर्वाद देते हैं। शहद का दान करने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।