March Panchak 2025: मार्च महीने में कब से शुरु हो रहा है पंचक? जानें समय और रखें इन बातों का ध्यान

मार्च महीने में जल्द ही पंचक लगने जा रहा है। अब ऐसे में इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
march panchak 2025 date time and niyam in detail

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे नक्षत्र हैं, जिनके भ्रमण करते हैं और इस समय को पंचक के नाम से जाना जाता है। पंचक की कुल अवधि 5 दिन की होती है। इसलिए इसे पंचक कहा जाता है। आपको बता दें, मार्च महीने में 2 बार पंचक लगाने जा रहा है। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। पंचक के पांच दिनों तक व्यक्ति को अपने आराध्य की पूजा विधिवत रूप से करनी चाहिए। जिससे व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सके। अब ऐसे में मार्च से कब से कब तक पंचक लगने वाला है और इस दौरान किन नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मार्च 2025 में कब-कब लगेगा पंचक?

panchak

पहला पंचक 27 फरवरी गुरुवार के दिन लगने जा रहा है। यह शाम 4 बजकर 37 मिनट पर पंचक शुरू होगा और 3 मार्च सोमवार को सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगा।
दूसरा पंचक 26 मार्च बुधवार को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर पंचक शुरू होगा और 30 मार्च रविवार को शाम 4 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा।

पंचक में इन बातों का रखें ध्यान

panchak niyam

  • पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है। इस दिशा को यम की दिशा माना जाता है।
  • पंचक के दौरान घर की छत बनवाना या ढलाई करवाना शुभ नहीं माना जाता है।
  • पंचक में चारपाई बनवाना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
  • अगर पंचक में किसी की मृत्यु हो जाए तो उसका अंतिम संस्कार करने से पहले किसी विद्वान से सलाह लेनी चाहिए।
  • पंचक के दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: भगवान की पूजा से जुड़े 15 आवश्यक नियम अवश्य पढ़ें

  • पंचक के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए भगवान विष्णु और शिव की पूजा करनी चाहिए।
  • पंचक में दान-पुण्य विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
  • पंचक में हवन करने से भी बचना चाहिए। क्योंकि हवन शुभ कार्यों में किया जाता है और पंचक की अवधि अशुभ मानी जाती है।
  • पंचक की पांच दिनों की अवधि में बाल और नाखुन काटने से बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - अधिक पूजा-पाठ करने वाले लोग क्यों रहते हैं परेशान

  • पंचक में कोई भी नया काम न शुरू करें। इससे शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP