Jal Abhishek Mantra: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय जरूर करना चाहिए इन मंत्रों का जाप

Shivling Jalabhishek Mantras: हिन्दू धर्म में भगवान शिव की पूजा के कई तरीके बताये गए हैं। इन्हीं में से एक है शिवलिंग पूजा। शिवलिंग की पूजा शिव जी की मूर्ति पूजा से अलग होती है। इसलिए इसके नियम, विधि और मंत्र भिन्न होते हैं।ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि शिवलिंग पूजा के दौरान जलाभिषेक का महत्व माना जाता है। जलाभिषेक के दौरान जितना जरूरी है उसे सही विधि से करना उतना ही जरूरी है उचित मत्रोच्चार करना। ऐसे में आइये जानते हैं कि जलाभिषेक के समय किन मंत्रों का उच्चारण करना शुभ और लाभकारी होता है।
शिवलिंग जलाभिषेक के दौरान बोले जाने वाले मंत्र (Mantra Chanting During Shivling Jalabhishek)

- ॐ नमः शिवाय।
- ॐ शर्वाय नम:।
- ॐ विरूपाक्षाय नम:।
- ॐ विश्वरूपिणे नम:।
- ॐ त्र्यम्बकाय नम:।
- ॐ कपर्दिने नम:।
- ॐ भैरवाय नम:।
- ॐ शूलपाणये नम:।
- ॐ ईशानाय नम:।
- ॐ महेश्वराय नम:।
- ॐ नमो नीलकण्ठाय।
- ॐ पार्वतीपतये नमः।
- ॐ पशुपतये नम:।
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
- ॐ इं क्षं मं औं अं।
- ॐ प्रौं ह्रीं ठः।
यह भी पढ़ें: Shivling Ke Upay: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच अनाज, घर में आएगी सुख-समृद्धि
शिवलिंग जलाभिषेक के लिए मंत्र जाप विधि (Mantra Chanting Vidhi During Shivling Jalabhishek)
- शिवलिंग पर जल (जल के उपाय) चढ़ाते समय छोटे मंत्र बोलने चाहिए।
- शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय मंत्र स्पष्ट बोलना चाहिए।
- जल्दी में बोला गया मंत्र अशुद्ध माना जाता है।
- मंत्र उच्चारण करते समय हाथ रुकने नहीं चाहिए।
- यानी कि जल शिवलिंग पर निरंतर अर्पित होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Types Of Shivling : 10 तरह के होते हैं शिवलिंग, सबकी अलग तरह से होती है पूजा और मिलता है अलग फल
शिवलिंग जलाभिषेक के बाद बोले जाने वाले मंत्र (Mantra Chanting After Shivling Jalabhishek)

- मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय। मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे "म" काराय नमः शिवायः॥
- नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नम:शिवाय॥
- शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय। श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै "शि" काराय नमः शिवायः॥
- वषिष्ठ कुभोदव गौतमाय मुनींद्र देवार्चित शेखराय। चंद्रार्क वैश्वानर लोचनाय तस्मै"व" काराय नमः शिवायः॥
- यज्ञस्वरूपाय जटाधराय पिनाकस्ताय सनातनाय। दिव्याय देवाय दिगंबराय तस्मै "य" काराय नमः शिवायः॥
- पंचाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेत शिव सन्निधौ। शिवलोकं वाप्नोति शिवेन सह मोदते॥
अगर आप भी शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं तो इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। जलाभिषेक के समय इन मंत्रों के जाप से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।