Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:29 PM IST

Makar Sankranti Daan 2026: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरे साल नहीं होगी अन्न-धन की कमी

मकर संक्रांति पर किसी भी चीज का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन यदि आप ज्योतिष के अनुसार अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए दान करती हैं तो इसके कई गुना ज्यादा शुभ फल मिलते हैं। आइए जानें कौन सा दान आपकी राशि के लिए शुभ हो सकता है।
Updated:- 2026-01-09, 19:38 IST
 makar sankranti daan 2026

मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म के सबसे पावन त्योहारों में से एक है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। हर साल माघ महीने में यह पर्व मनाया जाता है और यह दिन अलग-अलग क्षेत्रों में अलग तरीके से मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य का गोचर मकर राशि में हो जाता है और उसी दिन से खरमास का भी समापन होता है और शुभ कामों को शुरुआत हो जाती है। इस साल यह पर्व 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। यह पर्व दो दिन इस वजह से भी मनाया जा रहा है क्योंकि सूर्य का गोचर 14 जनवरी को रात के समय मकर राशि में होगा और उड़ाया तिथि में यह 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है और यदि आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करती हैं तो इसके कई गुना ज्यादा फल मिलते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि मकर संक्रांति के दिन आपको अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इससे उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसका दान करने से पारिवारिक कलह दूर होती है और सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। चूंकि मेष राशि को मंगल की राशि माना जाता है, इसलिए जुड़ का दान सूर्य और मंगल दोनों को मजबूत करने में मदद करेगा।

gud ka daan

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन चावल का दान करना चाहिए। चावल का दान करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अगर आपकी राशि में सूर्य कमजोर है तो यह दान अत्यंत शुभ है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर मूंग की दाल का दान करना चाहिए जिसे मंगल की स्थिति मजबूत होती है। यह दान जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने में सहायक हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन चावल और दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। इससे आपका चंद्रमा मजबूत होता है और जिससे मानसिक तनाव कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Ekadashi On Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर एकादशी का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर काले तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। यह दान सूर्य देव को प्रसन्न करेगा और आपका मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने में भी मदद करेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को संक्रांति पर हरी मूंग दाल का दान करना चाहिए या दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। इससे आपके बुध ग्रह को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर चीनी और कंबल का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में समृद्धि के योग बनते हैं और शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। यह दान राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम करता है और जीवन में स्थिरता लाता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को मकर संक्रांति पर लाल मसूर दाल का दान करना चाहिए जिससे गुरु ग्रह को मजबूत करने में मदद मिलती है और घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है।

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti Upay 2026: मकर संक्रांति के दिन पड़ रही है एकादशी, इन उपायों से सूर्य-नारायण को करें प्रसन्न

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर काली उड़द दाल और काले तिल का दान करना चाहिए। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

urad dal ka daan

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए जिससे आपके घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर, तिल, चने की दाल और चावल और चावल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। इससे गुरु और बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती है, जिससे धन, धर्म और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यदि आप भी मकर संक्रांति पर अपनी रही अनुसार दान करेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।