Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

Makar Sankranti 2026: गुड़ और तिल का दान क्यों माना जाता है शुभ? जानें धार्मिक महत्व

मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन गुड़ और तिल को दान करने का काफी महत्व है। आइए इसकी शुभता क्या होती है आर्टिकल में आपको बताते हैं।
Updated:- 2026-01-09, 13:10 IST
image

मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म में सबसे प्रमुख होता है। इस साल ये त्योहार 14 जनवरी 2026 को पड़ रहा है। ऐसे में हर कोई इस दिन गुड़ और तिल का दान करेगा। साथ ही इसका प्रसाद बनाकर खाएंगे। आप भी अगर गुड़ और तिल को दान करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप धार्मिक महत्व के बारे में पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानें, ताकि आपको भी इसकी महत्वता की जानकारी हो सके। साथ ही आपके द्वारा किए गए दान की जानकारी मिले।

गुड़ और तिल का धार्मिक महत्व क्या है?

शास्त्रों के अनुसार, तिल को भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है, जबकि गुड़ सकारात्मक ऊर्जा और मिठास का प्रतीक है। मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है। साथ ही जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इसलिए आप इन दोनों चीजों का दान जरूर करें।

1 - 2026-01-08T164247.434

तिल-गुड़ दान क्या मिलता है पुण्य?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर तिल का संबंध यमराज से भी जुड़ा है। ऐसे में अगर आप तिल का दान करते हैं तो इससे अकाल मृत्यृसे मुक्ति मिलती है। साथ ही पूर्वजों को शांति प्राप्त होती है। वहीं गुड़ के दान से जीवन में मिठास और प्रेम बढ़ता है। इसलिए आप थोड़ा सा ही लेकिन इन दोनों चीजों को मकर संक्रांति के मौके पर जरूर दान करें।

jaggery

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, पितृदोष से मिलेगा छुटकारा

मकर संक्रांति पर किसे और कैसे करें दान?

मकर संक्रांति के दिन तिल-गुड़ का दान ब्राह्मणों, गरीबों, साधु-संतों या जरूरतमंद लोगों को करें। दान करते समय श्रद्धा और सच्चे मन से सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें, ताकि आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सके। इसलिए आप जब किसी चीज का दान करें, तो इन चीजों का ध्यान जरूर रखें। इससे आपके द्वारा किया गया दान शुभ माना जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ekadashi On Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर एकादशी का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गुड़ और तिल का दान करना न सिर्फ धार्मिक परंपरा है, बल्कि यह जीवन में पुण्य, स्वास्थ्य और समृद्धि का मार्ग होता है। इस पावन दिन पर यदि श्रद्धा के साथ दान किया जाए, तो भगवान सूर्य और विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।