फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी, दिन बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग जलाभिषेक का भी ख़ासा महत्व माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पूजा के दौरान अगर भगवान शिव के महा मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे मृत्यु का भय दूर हो जाता है और कुंडली में बनने वाले अकाल मृत्यु का योग भी टल जाता है। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से भगवान शिव के महा मंत्रों के बारे में।
महाशिवरात्रि के दिन 4 प्रहरों में भगवान शिव का पूजन किया जाता है। ऐसे में हर प्रहर की समय अवधि के साथ ही, हर प्रहर का एक मंत्र भी है। यानी कि चार प्रहर के 4 मंत्र जो मृत्यु के भय से मुक्ति दिला सकते हैं।
महाशिवरात्रि के प्रथम प्रहर की पूजा का समय 26 फरवरी को शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 9 बजकर 26 मिनट तक है। ऐसे में इस प्रहर के दौरान भगवान शिव के 'ह्रीं ईशानाय नमः' मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025 Puja Tips: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को कौन से फूल न चढ़ाएं?
महाशिवरात्रि के दूसरे प्रहर की पूजा का समय 26 फरवरी को रात 9 बजकर 26 मिनट से रात 12 बजकर 34 मिनट तक है। ऐसे में इस प्रहर के दौरान भगवान शिव के 'ह्रीं अघोराय नम:' मंत्र का जाप करें।
महाशिवरात्रि के तीसरे प्रहर की पूजा का समय 26 फरवरी को रात 12 बजकर 34 मिनट से रात 3 बजकर 41 मिनट है। ऐसे में इस प्रहर के दौरान भगवान शिव के 'ह्रीं वामदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
यह विडियो भी देखें
महाशिवरात्रि के चौथे प्रहर की पूजा का समय 26 फरवरी को रात 3 बजकर 41 मिनट से 27 फरवरी को सुबह 6 बजकर 48 मिनट है। ऐसे में इस प्रहर के दौरान भगवान शिव के ह्रीं सद्योजाताय नमः मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025: किस पाप से बचने के लिए किया था भगवान काल भैरव ने तप?
इसके अलावा, अगर आपको अकाल मृत्यु का भय है, तो भगवान शिव के कैलाशनाथ स्वरूप का पूजन करें और भगवान शिव के पंचोपचार मंत्र 'ॐ नमो भगवते रागरुद्राय स्वाहा' का जाप करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।