Radha Ashtami Mantra 2023: राधाष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, सभी समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

Radha Ashtami Mantra 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तरह राधा अष्टमी भी मुख्य त्योहारों में से एक माना जाता है। यह खासकर मथुरा, वृंदावन और बरसाने में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

 
Radha Ashtami  tithi
Radha Ashtami  tithi

Radha Ashtami Mantra 2023: राधा अष्टमी का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में प्रेम, सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि जन्माष्टमी की पूजा का फल तभी पूरा मिलता है, जब राधाष्टमी की व्रत और पूजा किया जाए। यह पर्व मथुरा, वृंदावन और बरसाने में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से राधा रानी का जन्म भाद्रपद माह के अष्टमी तिथि को हुआ था।

बता दें, इस साल दिनांक 23 सितंबर दिन शनिवार को राधाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण औऱ राधा रानी की पूजा करने से दांपत्य जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।

अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से राधाष्टमी के दिन किन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कृष्ण अष्टाक्षरीमंत्र मंत्र का जाप करें (Chant Krishna Ashtakshari Mantra)

Radharani mantras

मंत्रैर्बहुभिर्विन्श्वर्फलैरायाससाधयैर्मखै: किंचिल्लेपविधानमात्रविफलै: संसारदु:खावहै।

एक: सन्तपि सर्वमंत्रफलदो लोपादिदोषोंझित:, श्रीकृष्ण शरणं ममेति परमो मन्त्रोड्यमष्टाक्षर।।

इसे जरूर पढ़ें - श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप बना सकता है आपकी पर्सनालिटी को बेहद आकर्षक

अष्टाक्षरी मंत्र का जाप से हो सकता है लाभ (Chant Ashtakshari Mantra)

धार्मिक शास्त्रों के हिसाब से राधाष्टमी की पूजा राधा रानी के इस आठ अक्षरों के मंत्र के साथ आरंभ करना बहुत शुभ माना जाता है। इस मंत्र का जाप हवन (हवन उपाय)की आहुकि के साथ करने की परंपरा है। जिसमें अग्नि देव को खीर चढ़ाई जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।

  • ओम ह्रीं श्रीराधिकायै नम:।
  • ओम ह्रीं श्री राधिकायै नम:।

सप्ताक्षर मंत्र के जाप से होगा धन लाभ (Chant Saptakshar Mantra for Financial Growth)

Radharani mantras for Radhashtami

अगर आपको हमेशा आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ती है, तो राधा रानी के इस सप्ताक्षर मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र का सवा लाख बार जाप करना बहुत शुभ माना जाता है।

  • ओम ह्रीं राधिकायै नम:।
  • ओम ह्रीं श्रीराधायै स्वाहा।

इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: मंत्रों का जाप 108 बार करना ही शुभ क्यों माना जाता है, जानें ज्योतिषीय राय

कार्य में सफलता के लिए इस मंत्र का जाप (Chant these mantras for success)

अगर आपको किसी भी काम में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो इस मंत्र का 51 बार जाप जरूर करें। इससे आपके काम में आ रही बाधाएं (बाधा से मुक्ति के लिए उपाय) दूर हो सकती है।

  • नमस्ते परमेशानि रासमण्डलवासिनी।
  • रासेश्वरि नमस्तेऽस्तु कृष्ण प्राणाधिकप्रिये।।

श्रीकृष्ण और राधा रानी को प्रसन्न करने के लिए मंत्र (Mantra for Shri Krishna and Radha Rani)

राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपको जल्द लाभ होगा और अगर आपके जीवन में कोई बाधा आने वाली होगी, तो वह भी कट जाएगी।

  • नमस्त्रैलोक्यजननि प्रसीद करुणार्णवे।
  • ब्रह्मविष्ण्वादिभिर्देवैर्वन्द्यमान पदाम्बुजे।।

राधाष्टमी के दिन इन दिव्य मंत्रों का खास जाप करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP