Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

Magh Mela Pahla Shahi Snan 2026: कब पड़ेगा माघ मेला का पहला शाही स्नान? जानें तारीख और जरूरी जानकारियां

Magh Mela First Shahi Snan Date 2026: महा माघ मेला इस साल जनवरी में शुरू हो रहा है। इसका आयोजन प्रयागराज में किया जा रहा है। ऐसे में वहां पर स्नान से लेकर सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजाम जारी हैं। आइए जानते हैं माघ मेले का पहला शाही स्नान कब है।
Updated:- 2026-01-01, 15:59 IST
image

महाकुंभ के बाद अब प्रयागराज में नए साल की शुरूआत महा माघ मेले के साथ हो रही है। यह मेला 3 जनवरी 2026 को शुरू होगा। जहां पर बड़े स्तर पर संत और अन्य लोग पहुंचकर गंगा स्नान करेंगे। ऐसे में वहां पर स्नान और सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोग पहला शाही स्नाना करने आएं तो उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। ऐसे में आर्टिकल में जानते हैं कि इस साल माघ मेले का शाही स्नान कब है। इसके बारे में पूर्ण जानकारी को आप यहां जानें।

माघ मेला कब शुरू हो रहा है? (Magh Mela Kab Hai 2026)

माघ मेला 2026, 3 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाला है। ऐसे में इस मेले में लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे और गंगा में स्नान करेंगे। इसका पहला शाही स्नाना 3 जनवरी को होगा। इस दिन पौष पूर्णिमा पड़ रही है। इस दिन स्नान का काफी महत्व होता है।

what-kind-of-problems-are-tourists-facing-in-mahakumbh2-1736939328285

माघ मेले का पहला शाही स्नान कब है? (Magh Mela Pahla Shahi Snan 2026)

माघ मेले में पहला शाही स्नान 3 जनवरी को होगा। इस दिन पौष पूर्णिमा की तिथि पड़ रही है। इस दिन से ही इसी के साथ कल्पवास शुरू हो जाएगा। ऐसे में स्नान के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। आप भी शाही स्नान के लिए 3 जनवरी को माघ मेला जो प्रयागराज में लग रहा है। वहां जा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नाना करते हैं तो इसे पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए आप साल की पहली पूर्णिमा के दिन स्नान कर सकती हैं।

Spiritual-Significance-of-Kumbh-1738733843513

माघ मेले से जुड़ी जरूरी जानकारियां

  • माघ मेले में अगर आप भी स्नान करने जा रहे हैं, तो अपने साथ सभी चीजों का ध्यान जरूर रखें।
  • अगर आप वहां पर किसी खास पूजा के लिए जा रही हैं, तो सभी सामग्री का खास ध्यान रखें।
  • माघ मेले में पूजा से पहले आप स्नान करें। इसके बाद ही पूजा करवाएं।
  • अगर आप पौष पूर्णिमा में स्नान कर रही हैं, तो इस दिन आप कल्पावास की शुरूआत भी कर सकती हैं।
  • माघ मेले में पूजा से जुड़ी सभी चीजों के लिए आप वहां पर लगी दुकानों से जाकर सामग्री ले सकती हैं।

1 - 2025-12-22T160758.586

माघ मेले 2026 में आप भी पहले शाही स्नान के लिए 3 जनवरी को प्रयागराज जा सकती हैं, ताकि पौष पूर्णिमा में पवित्र नदी में स्नान करने का लाभ प्राप्त कर पाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।