Magh Gupt Navratri 2025 Daan: माघ गुप्त नवरात्रि के दिन करें इन 3 चीजों का दान, मिल सकता है सौभाग्य का वरदान

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह नवरात्रि गुप्त रखी जाती है। साथ ही यह नवरात्रि सिद्धि और तंत्र साधना की विद्या के लिए जाना जाता है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करने से उत्तम परिणाम मिल सकते है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
magh gupt navratri 2025 what things should be donate for good fortune
magh gupt navratri 2025 what things should be donate for good fortune

माघ गुप्त नवरात्रि अन्य नवरात्रियों की तरह धूमधाम से नहीं मनाई जाती, बल्कि इसे गुप्त रूप से मनाया जाता है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है। इस नवरात्रि में साधक गुप्त रूप से साधना करते हैं, जिससे उन्हें विशेष सिद्धि प्राप्त होती है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन पूजा-अर्चना करने से माता रानी की कृपा से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली प्रतिपदा से नवमी तक माघ गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। अब ऐसे में इस गुप्त नवरात्रि में किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि के दिन करें अन्न दान

anna daan

हिंदू धर्म में माना जाता है कि अन्न दान करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और इससे व्यक्ति के पापों का नाश होता है। अन्न दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अन्न दान करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

माघ गुप्त नवरात्रि के दिन करें कुमकुम दान

कुमकुम को देवी दुर्गा का प्रतीक माना जाता है। इसे माथे पर तिलक के रूप में लगाया जाता है और यह शक्ति और सौंदर्य का प्रतीक है। कुमकुम का दान करके देवी दुर्गा को प्रसन्न करते हैं और उनके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आपको बता दें, कुमकुम को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग किया जाता है। माघ गुप्त नवरात्रि में कुमकुम का दान करने से जीवन में शुभता और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - मां दुर्गा से जुड़े हुए इन सवालों के जवाब दे पाएंगे आप?

माघ गुप्त नवरात्रि के दिन करें जौ का दान

Which-Day-is-good-to-donate-barley

माघ गुप्त नवरात्रि के दिन जौ का दान करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। बता दें, माघ गुप्त नवरात्रि के दिन जौ का दान भी गुप्त तरह से करना चाहिए। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP