Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन जरूर करें ये 3 काम, नौ दिनों तक बरसेगी मां की कृपा

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान गृहस्थ लोगों द्वारा घर में घट स्थापना करना वर्जित माना गया है, लेकिन गृहस्थी के लिए मां के मंत्रों एवं उनके नाम का जाप लाभदायक बताया गया है।
what to do on first day of navratri
what to do on first day of navratri

माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान गृहस्थ लोगों द्वारा घर में घट स्थापना करना वर्जित माना गया है, लेकिन गृहस्थी के लिए मां के मंत्रों एवं उनके नाम का जाप लाभदायक बताया गया है। इसके अलावा, शास्त्रों में कुछ ऐसे कामों का भी वर्णन है जिन्हें अगर गुप्त नवरात्रि के पहले दिन गृहस्थियों द्वारा किया जाए तो इससे मां दुर्गा का आशीर्वाद भक्त पर नौ दिनों तक बरसता रहता है और व्यक्ति के कष्ट मिट जाते हैं। आइये जानते हैं उन कामों के बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विस्तार में।

नवरात्रि के पहले दिन क्या करना चाहिए? (Navratri Ke Pehle Din Kya Karna Chahiye?)

माघ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन यानी की प्रतिपदा तिथि पर तीन काम करना बहुत शुभ माना जाता है। ये तीन काम हैं: दान, संकल्प और त्याग। इन तीनों कामों को करने से निश्चित ही मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। साथ ही, इन तीन कामों को करने से अन्य लाभ भी मिलते हैं।

navratri ke pehle din kya kar sakte hain

माघ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन फल, अन्न, वस्त्र आदि का दान अवश्य करना चाहिए। दान करने से सिर्फ पुण्य नहीं मिलता है बल्कि घर की उन्नति होती है। घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। अन्न और धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं और घर एवं जीवन में शुभता का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें:Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि के दिन मां दुर्गा की पूजा में किस तेल का दीपक जलाएं?

माघ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन संकल्प लेकर पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। देवी भागवत पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि अगर मां दुर्गा के समक्ष नवरात्रि के पहले दिन संकल्प लेकर दुर्गा सप्तशती या किसी भी स्तोत्र का पाठ किया जाए तो इससे मनोकामना जरूर पूरी होती है।

navratri ke pehle din kya kiya jata hai

माघ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मन के विकारों जैसे कि इर्ष्या, लालच, क्रोध आदि को त्यागना बहुत उत्तम माना जाता है। इसके आलवा, अगर ऐसी किसी बुरी आदत या वस्तु का त्याग किया जाए जो आपके लिए जीवन का अभिन्न भाग है तो इससे भी माता रानी प्रसन्न होती हैं और कृपा बरसाती हैं।

यह भी पढ़ें:Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान गृहस्थ लोग जरूर करें ये 4 काम, बुरी ऊर्जा होगी दूर

अगर आप भी गुप्त नवरात्रि पर माता रानी का ध्यान करते हैं या उनके मंत्रों एवं कवच, स्तोत्र आदि का पाठ करते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं की आखिर माघ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन अर्थात प्रतिपदा तिथि पर आपको कौन से काम अवश्य करने चाहिए।

navratri ke pehle din kya karna chahiye

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP