June Shubh Dates 2026: गृह प्रवेश, बिजनेस स्टार्ट या नए काम की शुरुआत के लिए जून की ये 4 तिथियां हैं सबसे शुभ

अगर आप जून महीने में कोई भी नया काम शुरू करना चाहती हैं या घर की समृद्धि के लिए पूजा-पाठ करना चाहती हैं, तो इसके लिए सही तिथियों के बारे में जानकारी लेना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं जून की कुछ ऐसी तिथियों के बारे में जिनमें गृहप्रवेश से लेकर किसी भी नए काम की शुरुआत करनी चाहिए।
Updated:- 2026-06-04, 16:13 IST
image

किसी भी शुभ काम की शुरुआत हमेशा शुभ समय में ही की जाती है। इसी वजह से हम शुभ मुहूर्त में ही सभी काम करते हैं। ज्योतिष की मानें तो हर महीने की कुछ ऐसी विशेष तिथियां होती हैं जिसमें कोई भी काम करना अच्छा माना जाता है। ऐसे ही जून महीने में भी कुछ ऐसी विशेष तिथियां हैं जिनमें कोई भी शुभ काम करना अच्छा होगा। अगर आप गृह प्रवेश की योजना बना रही हैं या घर में सत्यनारायण की कथा करना चाहती हैं, तो ये तिथियां आपके लिए बहुत शुभ हो सकती हैं। जून का पहला पखवाड़ा दुर्लभ और अत्यंत शुभ अधिक ज्येष्ठ मास में आता है, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। यह विशेष समय भगवान विष्णु और दिव्य कृपा को समर्पित माना जाता है। वहीं दूसरा पखवाड़ा पूर्ण रूप से ज्येष्ठ माह में है, जो अपने साथ शुद्धि, समर्पण और रूपांतरण की शक्तिशाली ऊर्जा लेकर आ रहा है। आइए Meenakshi Agrawal, the Urban Energy Architect, Feng Shui, Vaastu, Vedic & Chinese Astrology expert से जानें जून की कुछ सबसे शुभ तिथियों के बारे में।

परम एकादशी-11 जून 2026 

june month auspecius dates

इसे परम कृपा का दिन माना जा रहा है और परम एकादशी पुरुषोत्तम मास के सबसे विशेष पर्वों में से एक मानी जाती है। परम शब्द का अर्थ है सर्वोच्च। यह वह दिन है जब हम अपनी चिंताओं, अपनी निराशाओं और अपने बोझ को ईश्वर को समर्पित कर देते हैं। यदि आप खुद को किसी समस्या में फंसा हुआ, थका हुआ या भविष्य को लेकर अनिश्चित महसूस कर रही हैं, तो इस दिन ईश्वर की कृपा पाने के एकादशी का व्रत करने के साथ विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

यह भी पढ़ें- Ekadashi Tithi June 2026: जून में कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां? यहां जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

गंगा दशहरा- 24 जून 2026

चूंकि इस साल अधिक मास है इसलिए गंगा दशहरा भी इस साल दो बार मनाया जाएगा। गंगा दशहरा माता गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस का दिन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप इस दिन गंगा नदी में स्नान करती हैं और किसी भी काम की शुरुआत करती हैं तो उसमें सफलता के योग जरूर बनते हैं। अगर आप भी अपना नया बिजनेस शुरू कर रही हैं तो इस दिन को सबसे शुभ माना जा रहा है।

निर्जला एकादशी-25 जून 2026

nirjala ekadashi vrat

निर्जला एकादशी को एकादशियों का राजा कहा जाता है। इसका तात्पर्य यह है कि निर्जला एकादशी को साल की सबसे शक्तिशाली तिथियों में से एक माना जाता है। अगर आप नए घर में प्रवेश करने के लिए गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त ढूढ़ रही हैं, तो आप इसी तिथि के दिन गृह प्रवेश कर सकती हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि अनुशासन, सादगी और भक्ति में असाधारण शक्ति होती है। इस दिन सच्चे मन से किया गया एक छोटा सा दान भी अपार आध्यात्मिक पुण्य प्रदान करता है। इसलिए यदि आप इस दिन सत्यनारायण कथा का पाठ करेंगी, तो अत्यंत शुभ होगा।

शनि प्रदोष-27 जून 2026

जब कभी भी प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ता है, तो यह शनि प्रदोष के नाम से जाना जाता है। इस अवसर को किसी भी शुभ काम के लिए माना जाता है। अगर आप भी कोई नया काम शुरू करने जा रही हैं या फिर शादी से जुड़ा कोई निर्णय लेने जा रही हैं, तो यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन भगवान शिव और शनि देव के आशीर्वाद का सुंदर संगम होता है। यदि आप काम में देरी, बाधाओं, आर्थिक चिंताओं या अवरोध की भावना का अनुभव कर रही हैं, तो यह भगवान शिव की प्रार्थना और आत्मचिंतन के लिए आदर्श दिन है।

अगर आप भी जून में कोई शुभ काम करना चाहती हैं, तो इन तिथियों पर कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Magnipik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।