Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

शुक्रवार के दिन पीपल के पत्ते पर किस तेल का दीपक जलाने से हो सकता है भाग्योदय

हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन विधिवत रूप से पूजा में दीपक जलाने का विधान है। अब ऐसे में शुक्रवार के दिन पीपल के पत्ते पर तेल का दीपक जलाने की मान्यता है। आइए इस लेख में विस्तर से जानते हैं कि पीपल के पत्ते पर सरसो तेल जलाने का क्या महत्व है। 
Updated:- 2025-06-12, 16:13 IST
 lit mustard oil lamp on peepal leaf for money and wealth

सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन पूजा-पाठ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी, संतोषी माता और शुक्र ग्रह को समर्पित है। इस दिन इन देवी-देवताओं और ग्रह की पूजा करने से भक्तों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से माता लक्ष्मी की आराधना करते हैं, उनके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। माता लक्ष्मी को ऐश्वर्य, सौभाग्य और सम्पत्ति की देवी माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन में सुख, शांति और वैभव की प्राप्ति होती है। यदि कुंडली में शुक्र ग्रह से संबंधित दोष है, तो उसे दूर करने और उसकी शुभता पाने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए। अब ऐसे में शुक्रवार के दिन पीपल के पत्ते पर किस तेल का दीपक जलाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शुक्रवार के दिन पीपल के पत्ते पर जलाएं सरसो तेल का दीपक

what-happens-when-you-light-mustard-oil-diya-1712842022

शुक्रवार के दिन पीपल के पत्ते पर सरसों के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। खासकर जब इसका संबंध धन और समृद्धि से हो। इस क्रिया को विभिन्न देवी-देवताओं, विशेषकर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक को बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो शुक्रवार के दिन पीपल के पत्ते पर सरसो तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें -  Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये 5 उपाय, माता लक्ष्मी हो सकती हैं प्रसन्न

शुक्रवार के दिन पीपल के पत्ते पर सरसो तेल का दीपक जलाने के नियम

03qb5db8_diya-rules_625x300_18_December_23

दीपक जलाने का शुभ समय शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच माना जाता है। बहुत रात में यानी कि रात 9 बजे के बाद और सुबह 10 बजे के बाद दीपक जलाना शुभ नहीं माना जाता है। दीपक जलाने से पहले स्नान आदि से मुक्त होकर स्वच्छ वस्त्र पहनें। पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सरसों के तेल का दिया जलाकर उसमें दो कौड़ियां डालने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी नहीं होती है।

इसे जरूर पढ़ें - धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।