Kharmas 2024: खरमास के दौरान क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए?

वैदिक पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव 15 दिसंबर को रात 10:19 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे, उसी क्षण से खरमास का आरंभ होगा। यह शुभ कार्य के लिए वर्जित काल मकर संक्रांति, 14 जनवरी को समाप्त होगा। आइए जानते हैं कि इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
 kharmas 2024 what to do and what to avoid

सनातन धर्म में खरमास को एक विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, जिसके कारण शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। शादियों जैसे अनुकूल आयोजनों को आमतौर पर इस दौरान स्थगित कर दिया जाता है। खरमास के दौरान भगवान विष्णु और सूर्य देव की आराधना का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस अवधि में इन देवताओं की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और खुशियां आती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। अब ऐसे में खरमास के दौरान क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

खरमास में क्या करना चाहिए?

lord sun

  • खरमास में भगवान सूर्य और विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। सूर्यदेव को जल अर्पित करना और विष्णु भगवान की आराधना करने से मन शांत होता है और आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • ओम घृणि सूर्याय नमः और अन्य सूर्य मंत्रों का जाप करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा, आप अपने इष्टदेव के मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं।
  • खरमास में तुलसी को नियमित रूप से पूजा-पाठ करें और नियमित रूप से जल दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है और नियमित पूजा से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
  • शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में शांति का वातावरण बनता है।
  • खरमास के दौरान सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करें और सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।
  • खरमास में सूर्यदेव को अर्घ्य देने से आयु में वृद्धि होती है और दीर्घायु का वरदान प्राप्त होता है।
  • खरमास में दान-पुण्य जरूर करें। इससे जीवन में सभी परेशानियां दूर हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - December Kharmas 2024: जल्द शुरू होने वाला है खरमास, जानें इस दौरान कौन से काम करने से मिलेगा शुभ परिणाम

खरमास में क्या नहीं करना चाहिए?

  • खरमास में कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। जैसे कि अगर आप इस दौरान व्यापर, नया प्रोजेक्ट या फिर नई काम शुरू करना चाहते हैं, तो इस समय करने से बचना चाहिए।
  • खरमास में गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन औप उपनयन संस्कार करने की भी मनाही होती है।

hindu marriage

  • खरमास में बेटी की विदाई भी नहीं करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए करें सूर्य के 12 मंत्रों का जाप, जानें महत्व

  • खरमास में अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय लेने से बचें। वाहन खरीदने से दुर्घटना की स्थिति बनती है।
  • खरमास में किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP