Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन चंद्रमा को इन चीजों से दें अर्घ्य, मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर, दिन रविवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन शाम को पूजा के दौरान चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय क्या-क्या अर्पित किया जा सकता है।
करवा चौथ 2024 चंद्रमा को दूध से दें अर्घ्य

करवा चौथ के दिन चंद्रमा को सामान्य जल में दूध मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। दूध का रंग सफेद होने के कारण इसका संबंध चंद्रमा से बताया गया है। ऐसे में दूध से चंद्रमा को अर्घ्य देने पर उसकी स्थिति कुंडली में मजबूत होती है और दंपत्ति को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन छलनी न होने पर कैसे देखें चांद?
करवा चौथ 2024 चंद्रमा को तेल से दें अर्घ्य
करवा चौथ के दिन अगर सामान्य जल में अलसी याफिर तिल का तेल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाए तो इससे घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है। वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होता है और पति-पत्नी के मधुर रिश्ते को लगी बुरी नजर भी दूर हो जाती है। रिश्ते में मिठास आती है।
करवा चौथ 2024 चंद्रमा को शहद से दें अर्घ्य
करवा चौथ के दिन अगर सामान्य जल में शहद मिलाकर अर्घ्य दिया जाए तो इससे जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनता है और परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा, ससुराल पक्ष के साथ भी रिश्ते अच्छे होने लगते हैं। पति-पत्नी के बीच के झगड़े नष्ट हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन छलनी पर क्यों रखते हैं दीया?
करवा चौथ 2024 चंद्रमा को तुलसी से दें अर्घ्य

करवा चौथ के दिन चंद्रमा को सामान्य जल में तुलसी मिलाकर अर्घ्य देने से ग्रह दोष दूर होता है। ग्रह प्रसन्न हो जाते हैं और किसी भी प्रकार की अशुभता प्रवेश नहीं कर पाती है। इसके अलावा, करवा चौथ की पूजा के दौरान अगर कोई दोष लग जाए तो वह भी दूर हो जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकती हैं कि आखिर करवा चौथ के दिन चंद्रमा को कौन सी चीजों से अर्घ्य देना चाहिए और की है उसका महत्व एवं उसका लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।