Tue Oct 6, 2026 | Updated 04:12 PM IST

Kartik Purnima Rashi Upay 2023: कार्तिक पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, बनी रहेगी खुशहाली

Kartik Purnima Rashi Upay 2023: कार्तिक पूर्णिमा का हिन्दुओं में विशेष महत्व है और इसे देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग कई ऐसे उपाय आजमाते हैं जिससे उन्हें जीवन में समृद्धि की प्राप्ति हो।   
Updated:- 2023-11-21, 12:05 IST
kartik purnima upay as per zodiac signs by expert

हिन्दू धर्म के अनुसार किसी भी व्रत त्योहार की तरह कार्तिक पूर्णिमा का भी विशेष महत्व है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है और इस दिन भक्तजन मुख्य रूप से भगवान विष्णु की आराधना करते हैं और गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं।

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-पुण्य करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और पापों से मुक्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं और ज्योतिष के कुछ विशेष उपाय आजमाते हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है।

यही नहीं इन उपायों से मोक्ष की प्राप्ति भी होती है और जीवन में सौहार्द्र बना रहता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर, सोमवार को मनाई जाएगी और इसी दिन नदी में स्नान करना शुभ होगा। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें कि आपको कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौन से ज्योतिष उपाय आजमाने चाहिए। 

मेष राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

यदि मेष राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन उगते सूरज को अर्घ्य देंगे और सूर्य के मंत्रों का जाप करेंगे तो उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। आपको इस दिन प्रातः जल्दी उठकर उगते सूरज को जल चढ़ाने की सलाह दी जाती है। इस दिन तांबे के लोटे में कुमकुम डालकर जल अर्पित करें और यदि संभव हो तो आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें। 

वृषभ राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

ganga river snan for kartik purnima

अगर आपकी राशि वृषभ है तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान जरूर करें इससे आपको कई दोषों से मुक्ति मिल सकती है और घर की समृद्धि बनी रहती है। यदि आप इस दिन नदी में स्नान नहीं कर पा रही हैं तो नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूँदें मिलाएं और उस पानी से स्नान करें। यह उपाय आपके जीवन में खुशहाली बनाने में मदद करेगा। 

मिथुन राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

मिथुन राशि के लोगों को सलाह दी जाती है कि वो कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्राह्मणों को उनकी पसंद के अनुसार भोजन कराएं और उन्हें वस्त्र और अन्न का दान करें। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है। दान-पुण्य को हमेशा से फलदायी माना जाता है और यह आपके घर में समृद्धि लाने का आसान उपाय है। 

इसे जरूर पढ़ें: Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपनी राशि अनुसार जरूर करें इन चीजों का दान, होगा धन लाभ

कर्क राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

कर्क राशि के लोग यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन सफ़ेद चीजों का दान करते हैं और खाने में भी सफ़ेद चीजें शामिल करते हैं तो उनका चन्द्रमा मजबूत बना रहता है और घर में सदैव खुशहाली रहती है। यदि आप इस दिन चंद्रमा को जल चढ़ाते समय उनमें दूध की कुछ बूंदें मिलाते हैं तो ये आपकी मनोकामनाओं को पूरा करने में मदद करता है। 

सिंह राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

satynarayan katha in kartik purnima

सिंह राशि के लोगों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा का पाठ करना चाहिए। आप अपने आस-पास के लोगों और परिवार के लोगों के साथ सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करें।

आप इस दिन घर में पंडित को बुलाकर भी यह पूजा करवा सकती हैं। इस दिन प्रसाद में पंजीरी चढ़ाएं और उसमें तुलसी दल जरूर चढ़ाएं। यदि आप प्रसाद ज्यादा से ज्यादा लोगों में वितरित करती हैं तो इसके लाभ मिलेंगे। 

कन्या राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

कन्या राशि के लोग यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को खीर का प्रसाद चढ़ाएंगे तो जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप माता लक्ष्मी के साथ चंद्रमा को भी भोग में खीर चढ़ाएं और यह प्रसाद समस्त परिवार के साथ ग्रहण करें। इस उपाय से जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 

तुला राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

tulsi puja in kartik purnima

तुला राशि के लोग यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा करेंगे और तुलसी में जल अर्पित करेंगे तो इसका उन्हें पूरा लाभ होगा। यदि आप इस दिन तुलसी को लाल चुनरी चढ़ाती हैं और तुलसी माता को लाल चूड़ियां चढ़ाती हैं तो विशेष रूप से फलदायी होगा। 

वृश्चिक राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

वृश्चिक राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन यदि चन्द्रमा को अर्घ्य देने के साथ मंत्रों का जाप करते हैं तो उन्हें विशेष लाभ मिलेगा और इस उपाय से उनका चंद्र मजबूत होगा जो सफलता के योग बनाएगा। 

धनु राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

यदि धनु राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाती हैं तो विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। आप पंचामृत तैयार करते समय तुलसी दल डालें और इससे विष्णु जी को स्नान कराएं। इस उपाय से आपको जीवन में सफलता मिलेगी और समृद्धि के द्वार खुलेंगे। 

मकर राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

मकर राशि के लोग यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों को वस्त्रों का दान करेंगे तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और यह उन्नति के लिए बहुत अच्छा उपाय है। किसी भी जरूरतमंद को इस दिन पीले वस्त्रों का दान करें। 

कुंभ राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

kartik purnima remedies for money

कुंभ राशि के लोग यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में स्नान करेंगे तो उन्हें दोषों से मुक्ति होने में मदद मिलेगी। इस दिन प्रातः जल्दी उठें और किसी पवित्र नदी में स्नान करें और जल से आचमन करते हुए सूर्य को नमस्कार करें। इस उपाय से जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 

मीन राशि के लिए कार्तिक पूर्णिमा के उपाय 

यदि आपकी राशि मीन है तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी कन्या को दान में उसकी जरूरत की चीजें जरूर दें। यह उपाय आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद करते हैं। 

यदि आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार यहां बताए उपायों को आजमाएं तो जीवन में खुशहाली के साथ समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।