Maa Lakshmi Ka Bhog: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां मनाई जाती हैं। इन्हीं में एक है कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि जिसे कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा इसलिए भी खास मानी जाती है क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा का भी विधान है। इस दिन देव दीपावली भी धूमधाम से मनाई जाती है।
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के बाद उन्हें भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी को किसका भोग लगाएं।
कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं पान का भोग
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को पान का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि पान (पान के पत्ते के उपाय) का भोग लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और घर की उन्नति होती है।
यह भी पढ़ें:Kartik Purnima 2023 Kab Hai: कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं नारियल का भोग
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को पानी वाले नारियल का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पानी वाले नारियल का भोग लगाने से घर पर आया हर प्रकार का संकट टल जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं खीर का भोग
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग भी लगाना चाहिए। साथ ही, इस दिन खीर को चंद्रमा (चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय) की रौशनी में भी रखना चाहिए। इससे बीमारी दूर हो जाती है और चंद्रमा मजबूत बनता है।
यह भी पढ़ें:Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं बताशों का भोग
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को बताशों का भोग भी लगाना चाहिए। बताशों का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है और गृह क्लेश खत्म होता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को इन चीजों का भोग लगा सकते हैं और मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा भी पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों