how to do tulsi puja hindi mein

Kartik Month 2023: कार्तिक माह में इस विधि से करें तुलसी की पूजा, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

इस साल कार्तिक माह का शुभारंभ 29 अक्टूबर, दिन रविवार से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 27 नवंबर, दिन सोमवार को होगा। कार्तिक माह में भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा का विधान है।
Editorial
Updated:- 2023-10-26, 14:54 IST

Tulsi Ki Puja Vidhi: हिन्दू धर्म में कार्तिक का महीना बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, यह हिन्दू वर्ष का आठवा महीना है। इस माह को ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत शुभ माना गया है। 

इस साल कार्तिक माह का शुभारंभ 29 अक्टूबर, दिन रविवार से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 27 नवंबर, दिन सोमवार को होगा। मान्यता है कि कार्तिक माह में भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा करनी चाहिए।

साथ ही, इस माह में तुलसी पूजा का विधान भी माना गया है। शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, कार्तिक माह में तुलसी के पौधे के पास सुबह-शाम दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता आने लगती है।

वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि तुलसी की पूजा कार्तिक माह में अलग प्रकार से की जाती है। ऐसे में इस विधि के मुताबिक ही सभी को कार्तिक माह में तुलसी की पूजा श्रद्धा के साथ करनी चाहिये। 

कार्तिक माह 2023 तुलसी पूजा की विधि 

tulsi puja vidhi

कार्तिक माह में तुलसी पूजा करने की विधि सामान्य दिनों से अलग है। इस विधि के अनुसार, सबसे पहले सुबह उठकर स्नान कर लें। फिर इसके बाद सिर्फ पीले वस्त्र धारण करें। पीला भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) को प्रिय माना जाता है। 

यह भी पढ़ें: Kartik Month 2023: कार्तिक माह में करें तुलसी के ये उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत

पीले वस्त्र धारण करने के बाद एक थाली में लाल चुनरी, घी का दीपक, कपूर (कपूर के उपाय), शुद्ध जल और गेंदे के पुष्प रख लें। फिर तुलसी को सबसे पहले जल अर्पित करें। तुलसी में जल चढ़ाते समय भगवान विष्णु का ध्यान करें।  

tulsi puja vidhi in hindi

इसके अलावा, तुलसी मंत्र 'महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते' का जाप करें। इस मंत्र के जाप से तुलसी पूजा शुद्ध हो जाती है और तुलसी माता का आशीर्वाद मिलता है। 

यह भी पढ़ें: Kartik Month 2023: सुख-शांति के लिए कार्तिक के महीने में करें ये 5 उपाय

मंत्र जाप के बाद तुलसी माता को लाल चुनरी उढ़ाएं, तुलसी माता को पुष्प अर्पित करें और फिर घी के दीपक में कपूर डालकर जलाएं। तुलसी मां की आरती उतारें। यही विधि शाम के समय भी दोबारा से दोहरायें। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के अनुसार कार्तिक माह में तुलसी माता की पूजा करते हुए संपूर्ण विधि अपना सकते हैं और मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

imae credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;