basil astro tips in kartik month

Kartik Month 2023: कार्तिक माह में करें तुलसी के ये उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत

इस साल कार्तिक माह का शुभारंभ 29 अक्टूबर, दिन रविवार से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 27 नवंबर, दिन सोमवार को होगा। मान्यता है कि कार्तिक माह में भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा करनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-10-23, 12:42 IST

Tulsi Ke Jyotish Upay: हिन्दू धर्म में कार्तिक का महीना बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, यह हिन्दू वर्ष का आठवा महीना है। इस माह को ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत शुभ माना गया है। 

इस साल कार्तिक माह का शुभारंभ 29 अक्टूबर, दिन रविवार से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 27 नवंबर, दिन सोमवार को होगा। मान्यता है कि कार्तिक माह में भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा करनी चाहिए।

साथ ही, इस माह में तुलसी पूजा का विधान भी माना गया है। शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, कार्तिक माह में तुलसी के पौधे के पास सुबह-शाम दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता आने लगती है।

वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें यह भी बताया कि कार्तिक माह में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय भी अवश्य आजमाने चाहिए। इन उपायों को आजमाने से घर में धन का संचार बढ़ता है और लक्ष्मी कृपा मिलती है। 

कार्तिक माह 2023 तुलसी के उपाय 

kartik maas mein tulsi ke upay

 

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक माह शुरू होते के साथ ही तुलसी के पौधे के पास तांबे के बर्तन (तांबे के बर्तन का पूजा में महत्व) में जल भरकर रखें। ऐसा करने से घर में मौजूद बीमारी दूर हो जाएगी और परिवार के लोग स्वस्थ रहेंगे। 

यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs For Tulsi: धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें

  • तुलसी के पास सुबह और शाम के वक्त पूरे कार्तिक माह के दौरान गी का दीपक जलाएं और तुलसी चालीसा का पाठ भी करें। इससे घर में सुख, समृद्धि, शांति और संपन्नता का वास स्थापित होगा। 
  • तुलसी के पत्तों को तोड़कर उन्हें चंदन (चंदन के उपाय) के साथ मिलाकर लेप बनाएं और उस लेप का तिलक रोजाना माथे, कंधे एवं नाभि में लगाएं। ऐसा करने से शारीरिक दोष दूर होंगे और ग्रहों का क्रोध भी शांत होगा। 
  • तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर घर के मुख्य द्वार पर कार्तिक माह के पहले दिन टांगे फिर उसके बाद हर शुक्रवार को जड़ बदलें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बढ़ेगी और नकारात्मकता दूर होगी। 

यह भी पढ़ें: Gulkand Remedies: गुलकंद के इन उपायों से जल्दी प्रसन्न होंगे शनि देव

  • तुलसी के पत्ते, जड़ या मंजरी को लाल कपड़े में लपेट कर घर की तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। ऐसा करने से धन लाभ होगा, धन में वृद्धि होगी, आय बढ़ेगी और लक्ष्मी का घर में वास रहेगा। 

 

आप भी कार्तिक माह में इस लेख में बताये गए तुलसी के उपायों को आजमा सकते हैं और मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, आर्थिक तंगी और ग्रह दोषों से भी मुक्ति पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;