Kanya Pujan Daan 2024: कन्या पूजन के बाद जरूर करें इन चीजों का दान, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

कन्या पूजन हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। ऐसी मान्यता है कि कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कन्या पूजन के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। 
kanya pujan daan what to donate for good fortune and prosperity

हिंदू धर्म में कन्याओं को देवी का अवतार माना जाता है। माना जाता है कि सभी देवियां कन्याओं के रूप में निवास करती हैं। इसलिए, कन्या पूजन करके लोग देवी की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कन्या पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। माना जाता है कि कन्याओं के चरणों में स्पर्श करने से सभी पाप धुल जाते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कन्या पूजन शिक्षा और ज्ञान का प्रतीक है। माना जाता है कि कन्या पूजन करने से बच्चों को बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि इंद्र देव ने ब्रह्मा जी के कहने पर कन्या पूजन किया था। अब ऐसे में कन्या पूजन के बाद किन चीजों का दान करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कन्या पूजन के दिन करें अन्न दान

malmas-2023-daan

हिंदू धर्म में अन्न को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अन्न दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। अन्न दान करने से पुण्य कर्म का फल मिलता है। इससे व्यक्ति को मोक्ष प्राप्ति होती है और अगले जन्म में सुख मिलता है। आपको बता दें, कन्या पूजन के दिन अन्न दान करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में कभी अन्न भंडार की कमी नहीं रहती है। इसलिए इस दिन अन्न का दान विशेष रूप से करें।

इसे जरूर पढ़ें - Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन इन खास उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न, बदल सकती है आपकी किस्मत

कन्या पूजन के दिन करें वस्त्र दान

कन्या पूजन के दिन वस्त्र का दान अवश्य करें। माना जाता है कि वस्त्र दान करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। वस्त्र दान करना एक पुण्य का कार्य माना जाता है। इससे व्यक्ति को मोक्ष प्राप्ति होती है और अगले जन्म में सुख मिलता है। इसके अलावा वस्त्र दान करने से कभी भी दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता है।

कन्या पूजन के दिन दें दक्षिणा

main-qimg-b5a31207189f8cc603fdaf24d9c6aa50-602x400

कन्या पूजन हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जिसमें कन्याओं को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इस दिन कन्याओं के चरण स्पर्श कर, उन्हें भोजन करवाकर और दक्षिणा देकर पूजा की जाती है। माना जाता है कि कन्याओं को दक्षिणा देने से देवी लक्ष्मी की कृपा सभी जातकों पर बनी रहती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Navratri 2024 Nine Days Colour List: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इन रंगों के कपड़े, माता दुर्गा की बनी रहेगी कृपा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP