
Kanya Pujan Gift Ideas: नवरात्र की पावन अवधि नौ देवियों की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम मानी जाती है। इन नौ दिनों तक माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की विधि अनुसार पूजा की जाती है। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का बेहद खास महत्व होता है। क्योंकि इस दिन कंजक पूजा यानी कन्या पूजन करने का विधान है। कुछ लोग अष्टमी के दिन तो कई लोग नवमी तिथि पर भी कन्या पूजा करते हैं। कन्या पूजन के दौरान आठ या नौ कन्याओं का पूजन करना अधिक शुभ माना जाता है। इस दौरान बच्चियों को भोजन करवाने के बाद कुछ-न-कुछ उपहार भी दिया जाता है। कन्याओं को अपने घर से विदा करते समय पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। इसी के साथ, चलिए जानते हैं कि आप कन्या पूजन के दिन घर आई बालिकाओं का क्या उपहार दे सकते हैं।

कन्या पूजन के दौरान आप घर आई बच्चियों को स्टेशनरी भी उपहार के तौर पर दे सकती हैं, जिसमें तरह-तरह की पेंसिल, पेन, शार्पनर, इरेजर और एक छोटी सी नोटबुक मौजूद होंगे, इस तरह के टिप्स देखते ही बच्चियां बेहद खुश हो जाएंगी और कंजक पूजा में कन्याओं का खुश होने का मतलब है कि माता रानी भी आपसे प्रसन्न हो सकती हैं।

आप अपने समर्थ के अनुसार कंजक पूजा में घर आई कन्याओं को लंच बॉक्स और थरमस का सेट का उपहार दे सकती हैं। मार्केट में आपको इस तरह के बॉक्स हर दाम में उपलब्ध मिल जाएंगे। ऐसे में, आप कन्याओं को खुश करने के लिए उन्हें पानी की बोतल और लंच बॉक्स आराम से दे सकती हैं।
-1728376768717.jpg)
अगर आप कंजक पूजा में कन्याओं को खुश करना चाहती हैं, तो इसके लिए पूजा के बाद उन्हें उपहार के तौर पर कुछ एसेसरीज या ज्वेलरी भी दे सकती हैं। इसके लिए छोटे-छोटे इयररिंग्स और बच्चियों के पहनने लायक छोटे-छोटे मोतियों वाले ब्रेसलेट भी उन्हें तोहफे में दे सकती हैं। यकीनन कन्याओं को इस तरह के उपहार काफी पसंद आएंगे और वह खुश हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- कन्या पूजन के लिए बटुक भैरव या लंगूर न मिले तो क्या करें?

कंजक पूजा में घर आई बच्चियों को देने के लिए अगर आप कुछ उपहार सोच रही हैं, तो इसके लिए छोटे-छोटे हैंड पर्स भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये पर्स आपको मार्केट में कई डिजाइंस में मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार इसे खरीद सकती हैं और बालिकाओं को उपहार के तौर पर दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- कन्या पूजन से पहले घर के द्वार पर बना लें रंगोली के ये आसान डिजाइन, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न

लड़कियों को सजने-संवरने का बड़ा शौक होता है। ऐसे में, बच्चियों के लिए आप तरह-तरह के हेयर एसेसरीज भी कंजक पूजा में दे सकती है। इसके लिए मार्केट में आपको हेयर बैंड, क्लिप, रबर बैंड्स, क्लचर आदि कई तरह के एसेसरीज मिल जाएंगे। ऐसे गिफ्ट देखकर ही कन्याएं खुश हो जाएंगी और आपको खूब आशीर्वाद भी देंगी।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में क्यों किया जाता है कन्या पूजन, जानें महत्व
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।