हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज से भाद्रपद महीना दूसरा दिन है। वहीं आज अतिगण्ड योग बन रहा है और शतभिषा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में सूर्यदेव को अर्घ्य देने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 11 अगस्त 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि | शतभिषा नक्षत्र | सोमवार | अतिगण्ड योग | गर और वणिज |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 11 अगस्त 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 11 अगस्त 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 06 बजकर 02 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 35 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 11 अगस्त 2025
राहु काल | सुबह 07 बजकर 42 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 18 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक |
दिशाशूल | पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 11 अगस्त 2025
आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है। आज सोमवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें और दान-पुण्य के साथ मंत्रों का जाप करें। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आज के सोमवार के उपाय 11 अगस्त 2025
- शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय या घर पर पूजा करते समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। यह महामंत्र बहुत शक्तिशाली है और इसे जपने से सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं।
- सोमवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है और यह चंद्रमा ग्रह से संबंधित है, जो मन का कारक है।
- सोमवार को दूध, दही, चावल, चीनी या सफेद वस्त्र का दान करें। विशेष रूप से गरीबों और जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और चंद्र दोष दूर होते हैं।
- यदि संभव हो तो सोमवार का व्रत रखें। सोमवार व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए और अविवाहित लड़कियां अच्छे वर के लिए यह व्रत रख सकती हैं।
- नियमित रूप से सोमवार को शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। यह पाठ आपको भय, रोग और शत्रुओं से मुक्ति दिलाता है।
- सोमवार को स्नान के बाद सफेद चंदन का तिलक लगाएं। सफेद चंदन भगवान शिव को प्रिय है और इसे लगाने से मन शांत रहता है तथा एकाग्रता बढ़ती है।
आज सोमवार के खास मंत्र 11 अगस्त 2025
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्
- नमामीशमीशान निर्वाणरूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपम्।
- निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम्॥
- ॐ हौं जूं सः
- कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
- सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानी सहितं नमामि॥
11 अगस्त 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें। साथ ही आज भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन आप चंद्रदोष से छुटकारा पाने के लिए विधिवत रूप से चंद्रदेव को अर्घ्य दें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों