
कामिका एकादशी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत है जो श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस एकादशी के व्रत को करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है, यहां तक कि ब्रह्महत्या और भ्रूण हत्या जैसे गंभीर पापों का भी निवारण होता है। कामिका एकादशी के व्रत से व्यक्ति को वैभव, समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
इस दिन दीपदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में कामिका एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

हिंदू धर्म में दान करना पुण्य का काम माना जाता है। अन्न दान को सबसे बड़ा दान माना जाता है क्योंकि अन्न जीवन का आधार है। कामिका एकादशी के दिन किया गया अन्न दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए इस दिन अन्न का दान विशेष रूप से करें।
कामिका एकादशी के दिन वस्त्र का दान करना भाग्यशाली माना जाता है। इसलिए इस दिन वस्त्र दान विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप किसी भी जातक को वस्त्र दान कर रहे हैं, तो नए वस्त्र दें और इसके अलावा आप पुराने वस्त्र भी धोकर दान कर सकते हैं।
कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने के बाद गुड़ का दान विशेष रूप से करें। ऐसा कहा जाता है कि गुड़ का दान करने से व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही भगवान विष्णु को गुड़ बेहद प्रिय है। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक के विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो गुड़ का दान शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Kamika Ekadashi 2024 Date: सावन की पहली एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

कामिका एकादशी के दिन घी का दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दिन घी का दान करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यक्ति को दीर्घायु होने का वरदान मिलता है। इसलिए कामिका एकादशी के दिन घी का दान विशेष रूप से करें।
इसे जरूर पढ़ें - Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी के दिन घर लाएं ये 4 चीजें, नहीं होगी कभी धन की कमी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।